राम मंदिर के लोकार्पण और रामलला के नवीन विग्रह की प्राण प्रतिष्ठा के लिए अयोध्या को 2500 क्विंटल फूलों से संवारा जा रहा है। इसके लिए दिल्ली व कोलकाता के साथ थाईलैंड और अर्जेंटीना से मनमोहक विदेशी फूलों की खेप मंगाई गई है।
2 of 10
राम मंदिर
- फोटो : अमर उजाला
राम मंदिर के रास्ते रंग-बिरंगे फूलों से सजाए जा रहे हैं। राम मंदिर का नवनिर्मित भवन और प्रवेश द्वार अलग ही छटा बिखेर रहा है। इसी के साथ राम मंदिर पर हेलीकॉप्टर से गुलाब की पंखुड़ियों की वर्षा शुरू कर दी गई है।
3 of 10
राम मंदिर
- फोटो : अमर उजाला
अंदर और बाहर सजावट के लिए शानदार लाइटिंग की गई है। बताया जा रहा है कि प्राण प्रतिष्ठा के दिन मंदिर का सौंदर्य अपने उत्कृष्ट पर होगा।
4 of 10
राम मंदिर
- फोटो : अमर उजाला
राम मंदिर को फूलों से सजाया गया। विदेशी फूल अपनी अलग ही छटा बिखेर रहे हैं। थाईलैंड और अर्जेंटीना से मनमोहक विदेशी फूलों की खेप मंगाई गई है।
5 of 10
राम मंदिर
- फोटो : अमर उजाला
राम मंदिर परिसर को फूलों से सजाने के लिए कई कारीगर आए हैं। मंदिर को सजाने के लिए ताजे फूलों का प्रयोग किया जा रहा है। यहां आप जिधर भी नजर घुमाएंगे सिर्फ आपको रंग-बिरंगे फूल दिखेंगे।