फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Ram Jyoti: रामलला के स्वागत में दिल्ली-एनसीआर जगमग... दिवाली की तरह ही हुई आतिशबाजी, देखें तस्वीरें

Mon, 22 Jan 2024 10:43 PM IST
आकाश दुबे अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली Published by: आकाश दुबे Updated Mon, 22 Jan 2024 10:43 PM IST
विज्ञापन
Delhi NCR lit up to welcome Ram Lalla fireworks like Diwali
Ram Jyoti - फोटो : अमर उजाला/ भूपिंदर सिंह

अयोध्या में रामलला की प्राण प्रतिष्ठा को लेकर दिल्ली-एनसीआर जगमगा उठा। लोगों ने अपने घरों में दीप तो जलाए ही साथ ही बड़े-बड़े ग्राउंड में भी दीपोत्सव कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में बड़े ही उत्साह के साथ राम भक्त भजन-कीर्तन करते हुए शरीक हुए। कई कॉलोनियोें में राम की झांकियां निकाली गईं। वहीं, यमुना के किनारे बने वासुदेव घाट पर उपराज्यपाल वीके सक्सेना ने दीप जलाकर पूजा अर्चना की। बड़ी पंचायत वैश्य बीसे अग्रवाल समाज की तरफ से बनाई गई राम मंदिर की प्रतिकृति के सामने इस मौके पर दस हजार दीप जलाए गए।

Delhi NCR lit up to welcome Ram Lalla fireworks like Diwali
Ram Jyoti - फोटो : अमर उजाला

सोमवार की सुबह प्रभातफेरी से शुरु हुई वहीं दोपहर का वक्त शोभायात्रा, स्क्रीन पर अयोध्या का सीधा प्रसारण देखने में लोगों का बीता। शाम ढलते ही जगह-जगह दीपोत्सव कार्यक्रम का आयोजन हुआ। मुखर्जी नगर दशहरा मैदान में 51000 दीपों की दीपमाला कार्यक्रम का आयोजन किया गया। स्थानीय लोग भजन कीर्तन करते हुए कार्यक्रम में शरीक हुए। हर कोई दीप प्रज्वलित कर प्रभु को ध्यान किया। स्थानीय सांसद मनोज तिवारी व विधायक दिलीप पांडेय ने इस कार्यक्रम में शिरकत किए। अयोध्या में कार्यक्रम से दिल्ली लौटे मनोज तिवारी ने रामभक्ति के धुन वाली गीत गाकर सभी को झूमने के लिए मजबूर किया। इस मौके पर संघ के विभाग संघ चालक श्रवण,  प्रदेश भाजपा उपाध्यक्ष कपिल मिश्रा मौजूद रहे।

Delhi NCR lit up to welcome Ram Lalla fireworks like Diwali
Ram Jyoti - फोटो : अमर उजाला/ भूपिंदर सिंह

नोएडा में जय श्री राम के उद्घोष से गूंज उठी धरा
अयोध्या में रामलला के प्राण प्रतिष्ठा के मौके पर जिले की धरा श्रीराम के उद्घोष से गुंजायमान रही। सुबह से ही हर घर में राम की ध्वजा लहराती दिखी। सड़कों पर चलने वाले लोग एक दूसरे को जय श्रीराम कहते दिखे। शहर में शोभायात्रा भी निकाली गई। गली-नुक्कड़ और चौराहों पर भंडारा लगा। लोगों को मिठाइयां भी बांटी गईं। शाम होते ही पूरा शहर दीपों से जगमग हो गया। सेक्टरों-सोसाइटियों और मंदिरों में सामूहिक तौर पर दीप जलाए गए। शहर में दिवाली जैसा माहौल रहा।

विज्ञापन
विज्ञापन
Delhi NCR lit up to welcome Ram Lalla fireworks like Diwali
Ram Jyoti - फोटो : अमर उजाला/ जी पॉल

रामराज बैठे त्रैलोका, हरषित भए गए सब सोका...
अयोध्या में रामलला की प्राण प्रतिष्ठा होते ही जय श्रीराम के जयकारे से गाजियाबाद गुंजायमान हो गया। लोगों ने कहा भगवान राम विराजमान हो गए हैं अब सभी तरह के शोक का नाश हो गया है, चारों ओर हर्ष का वातावरण है। भोर से ही मंदिरों और सोसायटियों में धार्मिंक अनुष्ठान शुरू हो गए। जगह-जगह डीजे पर डांस करते हुए लोगों ने राम झांकी निकाली। करीब साढ़े 12 बजे जैसे ही अयोध्या में प्राण प्रतिष्ठा संपन्न हुई लोगों ने एक दूसरे का बधाई दी। पूरे दिन सोसायटियों में मंगलगीत होते रहे। शाम को पूरे शहर में भव्य दीपोत्सव का कार्यक्रम समाजसेवी संगठनों, सोसायटी में एओए पदाधिकारियों और सरकारी भवनों पर अधिकारियों-कर्मचारियों ने दीप जलाए और शहर में जमकर आतिशबाजी की गई। अयोध्या में राम के आने की खुशी में दीपावली मनाई गई। जगह-जगह भंडारे लगाए गए।

विज्ञापन
Delhi NCR lit up to welcome Ram Lalla fireworks like Diwali
Ram Jyoti - फोटो : अमर उजाला/जी पॉल

ग्रेटर नोएडा में मिट्टी के दीए से जगमग हुए घर, मंदिर व प्रतिष्ठान
अयोध्या में रामलला की प्राण प्रतिष्ठा के दिन दिवाली जैसा माहौल रहा। घर, मंदिर व व्यावसायिक प्रतिष्ठानों में मिट्टी के दीए जलाए गए। यही नहीं जमकर पटाखे भी फोड़े गए। सेक्टर अल्फा- 1 स्थित शिव मंदिर और बीटा- 1 स्थित राम जनकी मंदिर में 11- 11 हजार दीए जलाए गए। साथ ही अन्य मंदिरों में भी दीए जलाए गए। आतिशबाजी रात तक होती रही।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed