{"_id":"65ae8b77ad1dfe19ef05de77","slug":"ram-mandir-ayodhya-pran-pratishtha-dhirendra-krishna-shastri-hugged-kailash-khair-2024-01-22","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"प्राण प्रतिष्ठा समारोह: भावुक हुए कई संत-महात्मा और श्रद्धालु, एक-दूसरे को लगाया गले; देखें तस्वीरें","category":{"title":"Ram Mandir","title_hn":"राम मंदिर","slug":"ram-mandir"}}
प्राण प्रतिष्ठा समारोह: भावुक हुए कई संत-महात्मा और श्रद्धालु, एक-दूसरे को लगाया गले; देखें तस्वीरें
अमर उजाला नेटवर्क, अयोध्या
Published by: श्याम जी.
Updated Mon, 22 Jan 2024 09:06 PM IST
सार
राम मंदिर में रामलला की प्राण प्रतिष्ठा संपन्न् हो गई है। वहां मौजूद सभी अतिथियों ने रामलला के दिव्य और आलौकिक दर्शन किए। इस दौरान कुछ साधु-संत भावुक भी हो गए।
राम मंदिर में रामलला की प्राण प्रतिष्ठा संपन्न् हो गई है। वहां मौजूद सभी अतिथियों ने रामलला के दिव्य और आलौकिक दर्शन किए। इस दौरान कुछ साधु-संत भावुक भी हो गए। बाबा बागेश्वर धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री ने भावुक होकर सिंगर कैलाश खैर को गले लगा लिया।
2 of 5
साध्वी ऋतंभरा
- फोटो : अमर उजाला
राम मंदिर आंदोलन के प्रमुख चेहरों में शुमार रहीं साध्वी ऋतंभरा राम मंदिर को अपनी आंखों के सामने देख अपने आंसू नहीं रोक पाई। साध्वी ऋतंभरा भावुक हो गईं और उनकी आंखों से आंसू छलक पड़े।
3 of 5
श्रद्धालु
- फोटो : अमर उजाला
भगवान राम मंदिर हर उस शख्स को भावुक करने वाला पल था, जिसने लंबे समय से मंदिर निर्माण की प्रतीक्षा की थी। ऐसे में वहां पहुंचे रामभक्तों ने जी भरकर राम मंदिर को निहारा।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
रवि शंकर प्रसाद
- फोटो : अमर उजाला
रविशंकर प्रसाद ने कहा, 'प्रभु श्रीराम मंदिर के महान प्रयास में मुझे एक रामभक्त, कारसेवक, अधिवक्ता तीनों रूप में सहयोग करने का परम सौभाग्य मिला। आज मैं जब अयोध्या में श्रीराम जी के प्राण प्रतिष्ठा के इस गौरवपूर्ण कार्यक्रम में उपस्थित था तो मन बहुत प्रफुल्लित भी था और भावुक भी था। सैकड़ों वर्षों की तपस्या आज सफल हुई।'
विज्ञापन
5 of 5
राम भक्त
- फोटो : अमर उजाला
हर किसी के लिए यह एक बेहद सुखद पल था। राम भक्तों में धूमधाम से इस स्वर्णिम अवसर को मनाया। कई लोगों की भावात्मक तस्वीरें भी सामने आईं हैं। ऐसे एक महिला की भावुक तस्वीर भी सामने आई है। जिसकी आंखों में आंसू हैं, लेकिन चेहर पर खुशी झलक रही है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।