{"_id":"a0a734a4e1856648be8886e214f3dec4","slug":"wi-s-batsman-creates-worst-record-after-50-years","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"टीम को किया शर्मसार, पुछल्लों ने तोड़ा 50 साल का खराब रिकॉर्ड","category":{"title":"Sports Archives","title_hn":"खेल आर्काइव","slug":"sports-archives"}}
टीम को किया शर्मसार, पुछल्लों ने तोड़ा 50 साल का खराब रिकॉर्ड
Sun, 07 Jun 2015 09:17 AM IST
Updated Sun, 07 Jun 2015 09:17 AM IST
विज्ञापन
1 of 9
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
आईपीएल-8 के बाद अब फिर से अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट शुरू हो गए हैं। भारत जहां अपना टेस्ट मैच बांग्लादेश के खिलाफ 10 जून से खेलेगा वहीं कुछ टीमों ने टेस्ट मैच खेलना शुरू भी कर दिया है। ऐसे ही एक टेस्ट मैच में एक अनोखा या यो कहें कि सबसे खराब रिकॉर्ड बन गया। बल्लेबाजों ने 50 साल पुराने खराब रिकॉर्ड को और खराब कर दिया।
टीम को किया शर्मसार, पुछल्लों ने तोड़ा 50 साल का खराब रिकॉर्ड
2 of 9
रोसोउ (वेस्टइंडीज) में वेस्टइंडीज और ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ खेले गए मैच में मेजबान टीम के बल्लेबाज बुरी तरह से नाकाम रहे। पहली पारी में असफलता के बाद टीम दूसरी पारी में भी जब संघर्ष कर रही थी तो उसके शीर्ष क्रम के साथ-साथ पुछल्ले बल्लेबाज भी साथ नहीं दे सके। 11 में से 6 बल्लेबाजों में से कोई भी 5 से ज्यादा का स्कोर नहीं कर सके। 6 बल्लेबाजों ने मिलकर टीम के लिए सिर्फ 11 रनों का योगदान दिया।
टीम को किया शर्मसार, पुछल्लों ने तोड़ा 50 साल का खराब रिकॉर्ड
3 of 9
ऑस्ट्रेलिया के तेज गेंदबाजों के धमाल के आगे विंडीज टीम की हालत बेहद खराब थी। कैरेबियाई टीम के लिए 9, 10 और 11 नंबर के बल्लेबाज सिर्फ एक रन ही बना पाए। ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ वेस्टइंडीज की ओर से पुछल्ले बल्लेबाजों का यह अब तक का सबसे खराब प्रदर्शन है। इससे पहले 50 साल पहले 1955 में जमैका में निम्न क्रम के 3 विंडीज बल्लेबाजों ने 2 रन बनाने का खराब रिकॉर्ड बनाया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
टीम को किया शर्मसार, पुछल्लों ने तोड़ा 50 साल का खराब रिकॉर्ड
4 of 9
दूसरी ओर, ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाज एडम वोग्स जिन्होंने 35 साल से ज्यादा की उम्र में अपने टेस्ट करियर की शुरुआत की, उन्होंने अपने पहले ही मैच में वेस्टइंडीज के खिलाफ शानदार शतक ठोंककर टीम को संकट से बाहर निकाल दिया। वह उम्र के इस पड़ाव पर टेस्ट क्रिकेट में पदार्पण टेस्ट में शतक लगाने वाले सबसे बुजुर्ग क्रिकेटर बनने का रिकॉर्ड बनाया।
विज्ञापन
टीम को किया शर्मसार, पुछल्लों ने तोड़ा 50 साल का खराब रिकॉर्ड
5 of 9
एडम वोग्स ने इस मैच की पहली पारी में नाबाद 130 रन बनाए थे जिससे टीम संकट से बाहर निकल गई। उनकी इस पारी के लिए मैन ऑफ द मैच चुना गया। इसके साथ ही वह सबसे ज्यादा उम्र में अपने पहले टेस्ट मैच में मैन ऑफ द मैच बनने वाले क्रिकेटर भी बन गए।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।