उमर अकमल ले रहे थे 'मुजरा' का मजा, पकड़े गए 2 पाक क्रिकेटर
मुजरा डांस का मजा ले रहे उमर अकमल समेत पाकिस्तान के
दो क्रिकेटर्स बुरी तरह फंस गए हैं। पकड़े जाने के बाद उन्हें पाक टीम से
बाहर कर दिया गया है। पिछली रात देर रात डांस पार्टी में उमर की मौजूदगी में पुलिस ने छापेमारी की और उन्हें हिरासत में लिया।
उमर अकमल ले रहे थे 'मुजरा' का मजा, पकड़े गए 2 पाक क्रिकेटर
यहां बात हो रही है पाकिस्तान के बल्लेबाज उमर अकमल और अंडर-19 क्रिकेटर अजीम घुमान की। दोनों को पाकिस्तान के हैदराबाद में एक आपत्तिजनक डांस पार्टी का मजा ले रहे थे। इस बीच पुलिस ने छापेमारी कर पकड़ा और थाने ले गए। वहीं पाक बोर्ड ने उनको कारण बताओ नोटिस जारी किया है।
उमर अकमल ले रहे थे 'मुजरा' का मजा, पकड़े गए 2 पाक क्रिकेटर
मीडिया में नाम उछलने के बाद पाक क्रिकेट बोर्ड ने सीनीयर क्रिकेटर उमर अकमल को कारण बताओ नोटिस के साथ इंग्लैंड के खिलाफ टी-20 सीरीज से बाहर कर दिया है।
उमर अकमल ले रहे थे 'मुजरा' का मजा, पकड़े गए 2 पाक क्रिकेटर
दरअसल, रिपोर्ट के अनुसार उमर अकमल और अजीम घुमान दोनों हैदराबाद स्थित एक घर में डांस पार्टी के दौरान मौजूद थे। पड़ोसियों की शिकायत के बाद पुलिस ने वहां छापेमारी की और दोनों को हैदराबाद सिटी पुलिस स्टेशन ले आए। हालांकि बाद में पुलिस ने छोड़ दिया था।
उमर अकमल ले रहे थे 'मुजरा' का मजा, पकड़े गए 2 पाक क्रिकेटर
लेकिन मीडिया गलियारों से बात आग की तरह फैल गई। जिसके बादपाक पाक क्रिकेट बोर्ड दोनों से काफी नाराज है। पीसीबी चेयरमैन शहरयार खान ने कहा है कि मामले में जांच की जाएगी और तब तक चयन के लिए उनके नाम पर विचार नहीं किया जाएगा।