शिखर धवन ने राजकोट वनडे में गंवाया 'हैट्रिक' का चांस
बाएं हाथ के सलामी बल्लेबाज शिखर धवन इन दिनों अपने उस फॉर्म में नहीं हैं जो उन्होंने बांग्लादेश और श्रीलंका में दिखाई थी। लेकिन आउट ऑफ फॉर्म हो चुका टीम इंडिया का यह बल्लेबाज अपनी ही धरती पर वनडे क्रिकेट में एक अजीबोगरीब ढंग से हैट्रिक बनाने से चूक गया।
शिखर धवन ने राजकोट वनडे में गंवाया 'हैट्रिक' का चांस
टीम इंडिया के सलामी बल्लेबाज शिखर धवन श्रीलंका में टेस्ट सीरीज के दौरान पहले टेस्ट मैच में चोटिल होने के बाद से दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में लौटे लेकिन उनकी बल्लेबाजी उस फॉर्म में नहीं दिख रही है जो चोट से पहले छोड़ कर आए थे।
शिखर धवन ने राजकोट वनडे में गंवाया 'हैट्रिक' का चांस
दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ वह पहले धर्मशाला और कटक में खेले गए पहले 2 टी-20 मैचों में 3 और 11 रन ही बना सके थे। जबकि तीसरा टी-20 मैच बारिश के कारण नहीं खेला जा सका था। इसके बाद वह पहले खेले गए तीनों वनडे मैचों में भी खास नहीं चले।
शिखर धवन ने राजकोट वनडे में गंवाया 'हैट्रिक' का चांस
टीम इंडिया में उनकी जगह पर सवाल उठने लगे लेकिन कप्तान धोनी ने उन पर विश्वास बनाए रखा और पहले 2 मैचों की नाकामी के बावजूद राजकोट में तीसरे मैच में उनको जगह दी गई। एक बार फिर वह रोहित शर्मा के साथ भारतीय पारी की शुरुआत करने उतरे।
शिखर धवन ने राजकोट वनडे में गंवाया 'हैट्रिक' का चांस
अब बात शिखर धवन के उस हैट्रिक की जो वह बनाने से चूक गए। दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ 5 मैचों की सीरीज के पहले 2 मैचों में वह 23-23 रन बनाकर आउट हो गए थे। पहले कानपुर फिर इंदौर दोनों ही जगह 23 के आंकड़े से आगे नहीं बढ़ सके।