फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

CBI ने बरामद किए रेल नीर घोटाले के 27 करोड़, गिनने में लगे 15 घंटे

Sun, 18 Oct 2015 04:07 PM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, नई दिल्ली
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Sun, 18 Oct 2015 04:07 PM IST
विज्ञापन

CBI ने बरामद किए रेल नीर घोटाले के 27 करोड़, गिनने में लगे 15 घंटे

20 crore Recovered in rail neer scam

रेल नीर घोटाला सामने आने के बाद रेल मंत्री सुरेश प्रभु ने सख्त रुख दिखाया है। मामला सियासी तूल पकड़े इससे पहले ही प्रभु ने दो वरिष्ठ अधिकारियों को निलंबित कर दिया है। उन्होंने यह कदम सीबीआई छापेमारी में अधिकारियों का नाम आने के बाद उठाया।

CBI ने बरामद किए रेल नीर घोटाले के 27 करोड़, गिनने में लगे 15 घंटे

20 crore Recovered in rail neer scam

रेल कर्मियों को कड़ी चेतावनी देते हुए प्रभु ने कहा है कि रेलवे में भ्रष्टाचार को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। इस आशय की जानकारी उन्होंने ट्वीट के जरिए दी। राजधानी, शताब्दी और प्रीमियम ट्रेनों में रेल नीर न देकर किसी और कंपनी का पानी यात्रियों को दिए जाने का गोरखधंधा धड़ल्ले से जारी था।

CBI ने बरामद किए रेल नीर घोटाले के 27 करोड़, गिनने में लगे 15 घंटे

20 crore Recovered in rail neer scam

मगर सीबीआई ने जाल बिछाते हुए उत्तर रेलवे के दो पूर्व अधिकारियों और सात निजी कंपनियों के खिलाफ 13 जगहों पर छापेमारी की जिसमें 27 करोड़ रुपये बरामद किए गए। सीबीआई ने मामले में उत्तर रेलवे के तत्कालीन मुख्य वाणिज्यिक प्रबंधकों एमएस चालिया और संदीप सिलस के खिलाफ केस दर्ज किया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

CBI ने बरामद किए रेल नीर घोटाले के 27 करोड़, गिनने में लगे 15 घंटे

20 crore Recovered in rail neer scam

महत्वपूर्ण ट्रेनों में आपूर्ति किए जाने वाले रेल नीर में घोटाले के सिलसिले में छापेमारी के दौरान सीबीआई द्वारा बरामद किए गए 27 करोड़ रुपये में से 4 लाख के जाली नोट मिले हैं। सूत्रों के अनुसार, छापेमारी के दौरान एजेंसी को इतनी बड़ी रकम हाथ लगी कि उसे गिनने में 15 घंटे का समय लगा। नोटों की गिनती 3 मशीनों और एजेंसी के पांच अधिकारियों ने की।

विज्ञापन

CBI ने बरामद किए रेल नीर घोटाले के 27 करोड़, गिनने में लगे 15 घंटे

20 crore Recovered in rail neer scam

सूत्रों ने बताया कि 20 करोड़ रुपये आरके एसोसिएट्स और वृंदावन फूड प्रोडक्ट के मालिक श्याम बिहारी अग्रवाल और उनके बेटों अभिषेक तथा राहुल के आवास से बरामद हुए। सूत्रों का कहना है कि एक करोड़ रुपये अग्रवाल की कंपनी के कार्यालय से मिले जबकि 52 लाख रुपये उनकी कंपनी के मुख्य कार्यकारी अधिकारी के आवास बरामद किए गए।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed