{"_id":"203a671935bf7034cd47f68b2e7f4085","slug":"jadeja-drops-easy-catch-of-darren-sammy","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"'सर' जडेजा ने पर्थ में कुछ इस तरह टपकाया कैच","category":{"title":"Sports Archives","title_hn":"खेल आर्काइव","slug":"sports-archives"}}
'सर' जडेजा ने पर्थ में कुछ इस तरह टपकाया कैच
Sat, 07 Mar 2015 02:33 PM IST
Updated Sat, 07 Mar 2015 02:33 PM IST
विज्ञापन
'सर' जडेजा ने पर्थ में कुछ इस तरह टपकाया कैच
1 of 8
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
पर्थ में होली के दिन भारत का मुकाबला वेस्टइंडीज से था और उसे मैच जीतने के लिए 183 रनों का लक्ष्य मिला, लेकिन शीर्ष क्रम के बल्लेबाजों की नाकामी ने टीम इंडिया को बैकफुट पर डाल दिया। कैरेबियाई गेंदबाजों के आगे हथियार गिराने वाले बल्लेबाजों में रवींद्र जडेजा भी शामिल हैं जो आंद्रे रसेल की गेंद पर मार्लोन सैमुअल्स को कुछ इस तरह से कैच थमा बैठे।
'सर' जडेजा ने पर्थ में कुछ इस तरह टपकाया कैच
2 of 8
इससे पहले गेंदबाजी के दौरान रवींद्र जडेजा ने अन्य भारतीय गेंदबाजों की तरह कीफायती गेंदबाजी की। उन्होंने अपने स्पेल में 8.2 ओवर में 27 रन देकर 2 विकेट झटके। लेकिन विकेट झटकने के बावजूद उनका क्षेत्ररक्षण काफी खराब रहा। हालांकि वह टीम के बेहतरीन क्षेत्ररक्षकों में गिने जाते हैं लेकिन इस मैच में उनका प्रदर्शन खराब रहा।
'सर' जडेजा ने पर्थ में कुछ इस तरह टपकाया कैच
3 of 8
'सर' के नाम से पहचाने जाने वाले रवींद्र जडेजा ने जो 2 विकेट झटके वे टीम इंडिया के लिए काफी खास थे। उन्होंने आंद्रे रसेल और कप्तान जेसन होल्डर के विकेट निकाले। होल्डर ने अंत में 57 रनों की पारी खेलकर अपनी टीम को मजबूती दी थी। उनकी दोहरी सफलता की खास बात यह रही कि इन दोनों विकेट में विराट कोहली का भी योगदान रहा जिन्होंने शानदार कैच लपका।
विज्ञापन
विज्ञापन
'सर' जडेजा ने पर्थ में कुछ इस तरह टपकाया कैच
4 of 8
विराट कोहली के शानदार प्रयास से रवींद्र जडेजा दो सफलता हासिल करने में जरूर कामयाब रहे लेकिन उनका क्षेत्ररक्षण उतना ही खराब रहा। विंडीज टीम के पूर्व कप्तान और आलराउंडर डेरैन सैमी का आसान कैच ही टपका दिया। सैमी ने शॉर्ट पिच गेंद को पुल करने के चक्कर में गेंद को हवा में खेल बैठे लेकिन वह लकी रहे कि जडेजा ने उनका कैच कुछ इस तरह से छोड़ दिया।
विज्ञापन
'सर' जडेजा ने पर्थ में कुछ इस तरह टपकाया कैच
5 of 8
रवींद्र जडेजा ने डैरेन सैमी का कैच लपकने के लिए काफी प्रयास किया लेकिन वह सफल नहीं हो सके। कैरेबियाई टीम की पारी के 23वें ओवर की अंतिम गेंद पर जडेजा ने यह कैच छोड़ा। पहले प्रयास में नाकाम होने के बाद जडेजा ने झुककर फिर से कैच करने का प्रयास किया लेकिन उन्हें सफलता नहीं मिली।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।