गीता बसरा के आते ही कुछ यूं बदल गई हरभजन की जिंदगी
'टर्बनेटर' हरभजन सिंह का करियर ग्राफ पिछले कुछ समय से फिर से चढ़ने लगा है। इस साल के मध्य से पहले हरभजन भी वीरेंद्र सहवाग और युवराज सिंह जैसे पुराने दिग्गजों की कतार में थे और टीम इंडिया के लिए खेलने के वास्ते पूरी तरह से प्रयासरत थे लेकिन कामयाबी नहीं मिल रही थी।
(सभी फोटो- टि्वटर से)
गीता बसरा के आते ही कुछ यूं बदल गई हरभजन की जिंदगी
साल के मध्य में हरभजन सिंह ने शादी करने का मन बनाया और लंबे समय से गर्लफ्रेंड रहीं गीता बसरा के साथ पिछले महीने सात फेरे भी ले लिए। गीता के संग हरभजन का दाम्पत्य सूत्र में बंधने का फैसला इस क्रिकेटर के जीवन में बहार बनके आया। जबसे गीता के साथ विवाह करने की चर्चा शुरू हुई तबसे भज्जी का करियर फिर से पुरानी लय में लौटता दिखा।
गीता बसरा के आते ही कुछ यूं बदल गई हरभजन की जिंदगी
इस साल के मध्य में हरभजन सिंह और गीता की शादी की बात चली तो हरभजन के लिए टीम इंडिया से बुलावा आ गया। हरभजन लंबे समय से (करीब 3 साल से) टीम से बाहर थे और उन्हें कई बड़े क्रिकेटरों के छुट्टी पर जाने के कारण जुलाई में जिम्बाब्वे दौरे के लिए टीम इंडिया में शामिल कर लिया गया।
गीता बसरा के आते ही कुछ यूं बदल गई हरभजन की जिंदगी
जिम्बाब्वे दौरे के लिए टीम इंडिया में हरभजन सिंह को खेलने का मौका मिला। वह चार साल बाद पहली बार वनडे मैच खेलने उतरे। इसी दौरे में वनडे सीरीज के बाद उन्होंने लगभग 3 साल बाद टी-20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में वापसी की।
गीता बसरा के आते ही कुछ यूं बदल गई हरभजन की जिंदगी
हरभजन सिंह की वापसी बेहद धमाकेदार तो नहीं रही लेकिन ठीक-ठाक प्रदर्शन कर अपनी जगह और गहरी करते गए। उनका सबसे बड़ा सपना टेस्ट क्रिकेट में वापसी का था जो विराट कोहली की कप्तानी में जून में पूरा हो गया। फातुल्लाह में बांग्लादेश के खिलाफ टेस्ट मैच खेलकर 2 साल बाद क्रिकेट से सबसे लंबे प्रारूप में वापसी की।