भारत से फ्रांस तक वो भी एक कार में! जानिए कैसे-कैसे गए?
कहते हैं जो परिवार साथ खाता है वही साथ रहता है। लेकिन इस परिवार को देख कर लगता है कि जो परिवार साथ घूमता है, वो भी साथ रहता है। इनकी कहानी सुन कर आप दंग तो हो ही जाएंगे लेकिन हो सकता है थोड़ी ईर्षा भी करने लगें।
भारत से फ्रांस तक वो भी एक कार में! जानिए कैसे-कैसे गए?
ये है बेंगलूरू में रहने वाला वैद परिवार जो कोई साधारण सी फैमिली ट्रिप पर नहीं बल्कि विदेश की ट्रिप पर गया था। हवाई जहाज से तो सब जाते हैं लेकिन इन्होंने चुना एक अलग और अनोखा तरीका। आनंद बैद अपनी पत्नी पुनीता, बच्चों यश और धृति के साथ निकल पड़े फ्रांस घूमने वो भी अपनी कार से। जी हां, बेंगलूरू से पैरिस यानी भारत से फ्रांस तक का 22,780 किमी का सफर अपनी कार से।
भारत से फ्रांस तक वो भी एक कार में! जानिए कैसे-कैसे गए?
111 दिन में पूरा हुआ यह सफर 11 देशों और 50 शहरों से हो कर गुजरा। खुद को l.i.f.e (लिटिल इंडियन फैमिली ऑफ एक्सप्लोरर्स) कहने वाला इस परिवार के मुखिया आनंद ने इस ट्रि पर जाने के लिए अपनी नौकरी भी छोड़ दी वहीं उनकी पत्नी पुनीता ने 2 महीनों की छुट्टी ले ली। बच्चों के स्कूल में बात कर के उन्हें भी छुट्टियां दिला दीं और निकल पड़े अपनी लंबी यात्रा पर।
भारत से फ्रांस तक वो भी एक कार में! जानिए कैसे-कैसे गए?
8 अप्रेल को शुरू हुए इस सफर के लिए उन्होंने कई देशों की एंबेसी में बात कर वीसा बनवाएं। उनका रास्ता कुछ इस तरह था--> भारत-->नेपाल--->चीन--->क्रिगिस्तान--->उज्बेकिस्तान--->तुर्केमिनस्तान---> ईरान---> तुर्की--->ग्रीस---->इटली--->स्विट्जरलैंड--->स्पेन--->फ्रांस
भारत से फ्रांस तक वो भी एक कार में! जानिए कैसे-कैसे गए?
चीन के ऊंचे रेत के पहाड़ों से लेकर कार को लहरा देने वाली तेज हवाओं तक के इन्होंने खूब मजे लिए।