फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

वनडे क्रिकेट में ये कारनामें हमेशा के लिए हो गए अमर

Thu, 04 Feb 2016 12:11 PM IST
Updated Thu, 04 Feb 2016 12:11 PM IST
विज्ञापन
9 best performance in odi cricket

क्रिकेट में बल्लेबाजी, गेंदबाजी और क्षेत्ररक्षण तीनों अहम हिस्सा हैं। जानते हैं, वनडे क्रिकेट के ऐसे 9 कारनामों को जो हमेशा के लिए हो गए अमर।

वनडे क्रिकेट में ये कारनामें हमेशा के लिए हो गए अमर

9 best performance in odi cricket

जनवरी 1996, ऑस्ट्रेलियाई टीम में बाएं हाथ के बल्लेबाज माइकल बेवन की वेस्टइंडीज के खिलाफ खेली गई नाबाद अर्धशतकीय पारी आज भी क्रिकेट प्रशंसकों के लिए यादगार है। मात्र 172 रनों का पीछा करते हुए कंगारू टीम 38 रन पर 6 विकेट गंवा चुकी थी। ऑस्ट्रेलिया के लिए मैच लगभग हाथ से जा चुका था, लेकिन मध्यक्रम पर बल्लेबाजी करने उतरे माइकल बेवन ने टीम को संभाला और पुछल्ले बल्लेबाजों के साथ कैरेबियाई टीम से मैच छीन लिया।

वनडे क्रिकेट में ये कारनामें हमेशा के लिए हो गए अमर

9 best performance in odi cricket

मास्टर ब्लास्टर सचिन तेंदुलकर ने वर्ल्ड कप 2003 के एक मैच में पाकिस्तान के खिलाफ 98 रनों की ऐतिहासिक पारी खेली थी। पाक अभी तक के सभी वर्ल्ड कप के ‌किसी भी मैच में भारत को हरा नहीं सका है। इस मैच में भी सचिन की (98 रन, 75 गेंद) पारी ने भारत को मैच जिताने में अहम रोल निभाया। पाक ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 272 रनों का तगड़ा लक्ष्य रखा था। जिसे भारत ने सफलतापूर्वक पार किया।

विज्ञापन
विज्ञापन

वनडे क्रिकेट में ये कारनामें हमेशा के लिए हो गए अमर

9 best performance in odi cricket

वर्ल्ड कप 1979 का फाइनल मैच। सामने थी वेस्टइंडीज और इंग्लैंड की टीम। टॉस जीतकर इंग्लैंड ने पहले क्षेत्ररक्षण चुना। गत चैंपियन वेस्टइंडीज 99 रन पर 4 विकेट गंवा चुकी थी। लेकिन एक तरफ सर विवियन रिचर्ड्स टिके रहे। उन्होंने 138 नाबाद शतकीय पारी खेली और टीम को संकट से उबारा। इस आतिशी पारी में ‌विवियन ने 3 छक्के और 11 चौके भी लगाए। 286 रनों का लक्ष्य देकर वेस्टइंडीज ने इंग्लैंड को 194 पर ऑलआउट कर दिया था।

विज्ञापन

वनडे क्रिकेट में ये कारनामें हमेशा के लिए हो गए अमर

9 best performance in odi cricket

80 के दशक में वेस्‍टइंडीज के तेज गेंदबाजों का खौफ अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में काफी था। उस वक्त ऑस्ट्रेलियाई स्पिनर गैरी गिलमोर ने आकर तहलका मचा दिया। 1975 वर्ल्ड कप के सेमीफाइनल मुकाबले में इंग्लैंड के खिलाफ इस दिग्गज स्पिनर ने 14 रन देकर 6 विकेट झटके। इस गेंदबाज ने अपनी स्पिनिंग जादूगरी से दुनिया को बताया कि सिर्फ तेज गेंदबाजी ही नहीं स्पिनिंग से भी मैच का रुख पलटा जा सकता है। यह मैच ऑस्ट्रेलिया जीता था।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed