इस कंपनी की सीईओ ने पार्टी में उड़ा डाले 46 करोड़, देखिए कौन
याहू की सीईओ मैरिसा मेयर पर पार्टियों में अनाप-शनाप खर्च करने का आरोप लगा है।
इस कंपनी की सीईओ ने पार्टी में उड़ा डाले 46 करोड़, देखिए कौन
तस्वीर में दाईं ओर सफेद सिंहासन याहू की सीईओ मैरिसा मेयर बैठी हैं, बाईं ओर कंपनी के दो कर्मचारी उनके साथ हैं। बीते हफ्ते सैन फ्रांसिसको में दी गई इस पार्टी को लेकर मेयर पर एक्शन लिया जा सकता है। अनाप-शनाप खर्च के लिए मेयर को इस्तीफा तक देना पड़ सकता है।
इस कंपनी की सीईओ ने पार्टी में उड़ा डाले 46 करोड़, देखिए कौन
दरअसल याहू में पैसा लगाने वाले कारोबारी और स्प्रिंगआउल ऐसेट मैनेजमेंट के फाउंडर एरिक जैकसन ने मेयर की शिकायत की है। जैकसन का दावा है कि मेयर ने इस पार्टी में करीब 7 मिलियन डॉलर यानी आज के करीब 46 करोड़ 65 लाख 53 हजार 150 सौ रुपए खर्च कर डाले।
इस कंपनी की सीईओ ने पार्टी में उड़ा डाले 46 करोड़, देखिए कौन
जैकसन ने दलील दी है कि फेसबुक ने जब से इंस्टाग्राम को लिया है वो अच्छा कारोबार कर रही है, वहीं याहू ने टंबलर को लिया तो इसकी हालत और दयनीय होती जा रही है। दूसरी तरफ मेयर पार्टियों में फिजूलखर्ची करने पर तुली हैं। जैकसन ने मेयर के खिलाफ करीब 99 पेज का शिकायतनामा दाखिल किया है।
इस कंपनी की सीईओ ने पार्टी में उड़ा डाले 46 करोड़, देखिए कौन
ये तस्वीरें जैकसन के आरोपों को यकीन में बदलती नजर आती हैं। तस्वीरों में शराब-शबाब जश्न और मस्ती की इंतेहा देखी जा सकती है। उधर जैकसन ने दावा किया कि इस ऑफिशियल पार्टी में जुआ भी खेला गया।