अपनी जान सबको प्यारी होती है, लेकिन कुछ लोगों के लिए अपनी जान पर खेलना बेहद आसान होता है। वो अपनी जान देकर भी दूसरों की जान बचा लेते हैं। हम आपको एक ऐसी ही चुलबुली लड़की की कहानी बता रहे हैं।
359 जानें बचाने वाली नीरजा पर बनी फिल्म का ट्रेलर रिलीज
एक चुलबुली सी लड़की है, पंजाब में पैदा हुई लेकिन मुंबई में सपनों को पंख लग रहे हैं। सिर्फ 20 साल की उम्र है घर में नाम भी बेहद प्यारा सा है लाड़ो। मॉडल के तौर पर पहचान बना रही है। उसको टीवी पर देखकर मां-पापा खुश हैं लेकिन वो खुश नहीं, वो सचमुच ही हवाओं में उड़ना चाहती है।
359 जानें बचाने वाली नीरजा पर बनी फिल्म का ट्रेलर रिलीज
मां-कहती है क्यों मॉडलिंग छोड़ रही है। लेकिन लाडो साफ कर देती है कि उसे प्यार है आसमानों में उड़ने से, इसलिए वो एयरहेस्टेस बनकर अपना करियर सवांरेगी। फिर वो दिन आता है जब वो बेहद खुश होती है।
359 जानें बचाने वाली नीरजा पर बनी फिल्म का ट्रेलर रिलीज
लाडो यानि नीरजा, लाडो तो उसे सिर्फ उसकी मम्मी कहती हैं। उसका नाम है नीरजा भनोट। वो चुनती है एयर होस्टेस का करियर। वो दिन भी आता है जब नीरजा फ्लाइट एटेंडेंट है और उसकी फ्लाइट इंडिया से कराची होते हुए अमेरिका जा रही है। 5 सितंबर 1986 को फ्लाइट कराची (पाकिस्तान) में उतरती है।
359 जानें बचाने वाली नीरजा पर बनी फिल्म का ट्रेलर रिलीज
लेकिन कराची में सुबह 5 बजे जब फ्लाइट लेंड होती है, तो अबू निदाल ग्रुप के आतंकी प्लेन में चढ़ जाते हैं और प्लाइट हो जाती है हाइजैक।