दुनिया की 10 सबसे ताकतवर खुफिया एजेंसियां, पाक से भारत पीछे
एक खुफिया एजेंसी किसी भी देश की वह ताकत है जिसके जरिए अमूल्य सूचनाएं एकत्रित करके देश को आंतरिक और बाहरी खतरे से सुरक्षित रखा जाता है। जानें दुनिया की 10 सबसे ताकतवर सुरक्षा एजेंसियों के बारे में।
दुनिया की 10 सबसे ताकतवर खुफिया एजेंसियां, पाक से भारत पीछे
आईएसआई
कहने को तो पाकिस्तान एक छोटा देश है लेकिन जासूसी के मामले में दुनिया के सभी देशों से आगे है। 1948 में स्थापित पाकिस्तान की खुफिया एजेंसी आईएसआई(इंटर-सर्विसेस-इंटेलीजेंस) दुनिया की नंबर एक खुफिया एजेंसी है। अमेरिकी मीडिया क्राइम न्यूज ने आईएसआई को दुनिया की बेहतरीन और सबसे ताकतवर खुफिया एजेंसी है। इसका मुख्यालय इस्लामाबाद के शहराह ए सोहरावर्दी में है।
दुनिया की 10 सबसे ताकतवर खुफिया एजेंसियां, पाक से भारत पीछे
सीआईए
एबीसी न्यूज प्वाइंट के अनुसार, आईएसआई के बाद अमेरिका की खुफिया एजेंसी सीआईए (सेंट्रल इंटेलीजेंस एजेंसी) अमेरिका ही नहीं दुनिया में सबसे ज्यादा सक्षम और ताकतवर मानी जाती है। इसका गठन 1947 में किया गया था। सीआईए के अलावा अमेरिका में तीन एजेंसियां एनएसए, डीआईए और एफबीआई हैं लेकिन सीआईए का काम विदेशों से सूचना इकट्ठा करना है।
दुनिया की 10 सबसे ताकतवर खुफिया एजेंसियां, पाक से भारत पीछे
एमआई 6
सेक्रेट इंटेलीजेंस सर्विस नाम से पहचानी जाने वाली ब्रिटेन की खुफिया एजेंसी एमआई 6 की स्थापना प्रथम विश्व युद्ध से ठीक पहले की गई थी। लेकिन दुनिया के सामने इसका अस्तित्व 1994 में सामने आया था। एमआई 6 का काम आतंकवादियों के बारे में देश के आंतरिक और बाहरी हिस्से से जानकारियों जुटाना।
दुनिया की 10 सबसे ताकतवर खुफिया एजेंसियां, पाक से भारत पीछे
एफबीएस रूस
एबीसी न्यूज ने रूस की प्रमुख खुफिया एजेंसी फेडरल सिक्यूरिटी सर्विसेज (एफएसबी) को चौथे स्थान पर रखा है। एफएसबी के करीब ढाई लाख सदस्य हैं जो देश के भीतर और बाहर आतंकवादी गतिविधियों और सुरक्षा में सेंध लगने से देश को बचाती है।