{"_id":"63e34f8cac76b81cbe73aa7fb95d6f39","slug":"shakespear-grave-scanned","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"तस्वीरें: स्कैन की जा रही है शेक्सपीयर की कब्र, जानें क्यों?","category":{"title":"Other Archives","title_hn":"अन्य आर्काइव","slug":"other-archives"}}
तस्वीरें: स्कैन की जा रही है शेक्सपीयर की कब्र, जानें क्यों?
Thu, 03 Mar 2016 02:13 PM IST
Updated Thu, 03 Mar 2016 02:13 PM IST
विज्ञापन
तस्वीरें: स्कैन की जा रही है शेक्सपीयर की कब्र, जानें क्यों?
1 of 7
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
अंग्रेजी के महान नाटककार विलियम शेक्सपीयर की 400वीं पुण्यतिथि के मौके पर उनकी कब्र स्कैन की जा रही है ताकि उनसे जुड़ी जानकारियां हासिल की जा सकें। इंगलैंड के स्ट्रैटफर्ड अपॉन एवन में शेक्सपीयर की कब्र है जिसे आज तक खोदा नहीं गया है।
तस्वीरें: स्कैन की जा रही है शेक्सपीयर की कब्र, जानें क्यों?
2 of 7
स्कैन की मदद से कब्र को बिना नुकसान पहुंचाए नई जानकारियां मिलने की उम्मीद है।होली ट्रिनिटी चर्च में, जहां शेक्सपीयर की कब्र मौजूद है, उनके परिवार के पांच लोग दफन हैं।
तस्वीरें: स्कैन की जा रही है शेक्सपीयर की कब्र, जानें क्यों?
3 of 7
ऐसी अटकलें लगती रही हैं कि कब्र के नीचे शायद कोई सन्दूक दबा है। ये भी पूछा जाता रहा है कि क्या शेक्सपीयर को दफनाते वक्त उनके साथ दूसरी चीजें भी रखी गई होगीं।विश्व के महान नाटककारों में से एक शेक्सपीयर का निधन साल 1616 में हुआ था। उनकी कब्र पर चार पंक्तियां खुदी हैं। जिसमें कुछ शब्द ऐसे हैं जिससे समझा जाता है कि कब्र खोदने पर मनाही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
तस्वीरें: स्कैन की जा रही है शेक्सपीयर की कब्र, जानें क्यों?
4 of 7
कब्र की जांच शेक्सपीयर पर होने वाले एक वैश्विक जमावड़े के पहले पूरी हो जाएगी। ये कार्यक्रम हर पांच साल पर आयोजित होता है। इस साल इससे जुड़े कार्यक्रम नाटककार के जन्म स्थान स्ट्रैटफर्ड और लंदन दोनों जगहों पर होंगे।बर्मिंघम विश्वविद्यालय के शेक्सपीयर इंस्टीच्यूट के प्रोफेसर माइकल डॉब्सन का कहना है कि इसके पहले की पुण्यतिथियों पर, कार्यक्रम नाटककार के जन्मस्थान पर हों या उनके कार्यस्थान पर, इस मुद्दे पर मतभेद रहे हैं।
विज्ञापन
तस्वीरें: स्कैन की जा रही है शेक्सपीयर की कब्र, जानें क्यों?
5 of 7
जुलाई में शुरू होने वाली विश्व शेक्सपीयर कांग्रेस में शेक्सपीयर विषय के एक हज़ार विशेषज्ञ, शोधकर्ता और अकादमीशियन जमा होंगे।लंदन में उस समय के थिएटर की एक अनुकृति तैयार की गई है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।