फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

रूस ने की सीरिया पर भारी बमबारी, अमेरिका बौखलाया

Thu, 01 Oct 2015 07:01 PM IST
Updated Thu, 01 Oct 2015 07:01 PM IST
विज्ञापन

रूस ने की सीरिया पर भारी बमबारी, अमेरिका बौखलाया

Russian air strikes in Syria

अमेरिका और रूस के उच्चाधिकारियों ने कहा है कि सीरिया में मौजूद अमरीकी और रूसी सैनिकों के बीच टकराव टालने के लिए दोनों देशों के सैन्य अधिकारी आपस में बातचीत करेंगे। रूस के रक्षा अधिकारियों ने कहा है कि रूसी लड़ाकू विमानों ने बुधवार को चरमपंथी संगठन इस्लामिक स्टेट के ख़िलाफ़ करीब 20 हवाई हमले किए। लेकिन अमेरिका ने आशंका जताई है कि रूस जिन ठिकानों पर हमले कर रहा है वो इस्लामिक स्टेट के नहीं हैं बल्कि सीरिया के राष्ट्रपति बशर अल-असद के दूसरे विरोधियों के हैं।

रूस ने की सीरिया पर भारी बमबारी, अमेरिका बौखलाया

Russian air strikes in Syria

रूसी विदेश मंत्री सर्गेई लावरॉव ने कहा है कि अनचाही घटनाओं को टालने के लिए संवाद स्थापित करना ज़रूरी है। अमरीकी विदेश मंत्री जॉन केरी ने भी कहा है कि जल्द से जल्द बातचीत शुरू की जाएगी। केरी के अनुसार गुरूवार को दोनों देशों के अधिकारियों के बीच बातचीत शुरू हो सकती है।

रूस ने की सीरिया पर भारी बमबारी, अमेरिका बौखलाया

Russian air strikes in Syria

सीरिया में चार साल से चल रहे गृह युद्ध में असद सरकार के ख़िलाफ़ कई संगठन लड़ रहे हैं।  अमरीकी रक्षा मंत्री एशटन कार्टर ने कहा है कि रूस का रवैया 'आग में घी डालने' जैसा है और ये अभियान असफल होगा क्योंकि बशर अल-असद के विरोधियों की संख्या काफ़ी ज़्यादा है। न्यूयॉर्क टाइम्स अख़बार और वॉलस्ट्रीट जनरल की रिपोर्ट के मुताबिक़ रूस उन विद्रोहियों पर हमले कर रहा है जिन्हें अमेरिका का समर्थन मिला है। बताया जा रहा है कि इनमें से कुछ को सीआईए ने ट्रेनिंग दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रूस ने की सीरिया पर भारी बमबारी, अमेरिका बौखलाया

Russian air strikes in Syria

अमेरिका असद को पद से हटाने की हिमायत करता रहा है वहीं रूस असद का समर्थन करता रहा है। रूस के रक्षा मंत्रालय ने कहा है कि उसकी वायुसेना ने इस्लामिक स्टेट के सैन्य साज़ो-सामान को निशाना बनाया है ना कि नागरिक स्थानों पर हमले किए हैं। इस पर सीरिया के विपक्षी कार्यकर्ताओं का कहना है कि रूस ने तालबीसेह और रस्तान और ज़ाफरानेह शहरों पर हमले किए हैं जिनमें 36 लोगों की मौत हो गई है जिनमें कई बच्चे भी शामिल हैं। उनके अनुसार इनमें से कोई भी इलाक़ा ऐसा नहीं है जिस पर आईएस का नियंत्रण है।

विज्ञापन

रूस ने की सीरिया पर भारी बमबारी, अमेरिका बौखलाया

Russian air strikes in Syria

रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने कहा कि कि रूस की तरफ से की गई बमबारी में वहां के नागरिक नहीं मारे गए हैं। पुतिन ने उन सभी रिपोर्ट को खारिज कर दिया जिसमें ऐसा दावा किया गया था। क्रेमलिन में मानव अधिकार कार्यकताओं से बात करते हुए कहा कि यह बात कही। वहीं अमेरिका के सीनेटन जॉन मैककेन ने कहा कि रूस ने फ्री सीरियन आर्मी  रिक्रूट पर हमले किए हैं। इन रिक्रूट को अमेरिका ने प्रशिक्षित किया था।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed