{"_id":"9355e2edf65af824ecd1ad7423d894e2","slug":"russian-air-strikes-in-syria","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"रूस ने की सीरिया पर भारी बमबारी, अमेरिका बौखलाया","category":{"title":"Other Archives","title_hn":"अन्य आर्काइव","slug":"other-archives"}}
रूस ने की सीरिया पर भारी बमबारी, अमेरिका बौखलाया
Thu, 01 Oct 2015 07:01 PM IST
Updated Thu, 01 Oct 2015 07:01 PM IST
विज्ञापन
रूस ने की सीरिया पर भारी बमबारी, अमेरिका बौखलाया
1 of 5
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
अमेरिका और रूस के उच्चाधिकारियों ने कहा है कि सीरिया में मौजूद अमरीकी और रूसी सैनिकों के बीच टकराव टालने के लिए दोनों देशों के सैन्य अधिकारी आपस में बातचीत करेंगे। रूस के रक्षा अधिकारियों ने कहा है कि रूसी लड़ाकू विमानों ने बुधवार को चरमपंथी संगठन इस्लामिक स्टेट के ख़िलाफ़ करीब 20 हवाई हमले किए। लेकिन अमेरिका ने आशंका जताई है कि रूस जिन ठिकानों पर हमले कर रहा है वो इस्लामिक स्टेट के नहीं हैं बल्कि सीरिया के राष्ट्रपति बशर अल-असद के दूसरे विरोधियों के हैं।
रूस ने की सीरिया पर भारी बमबारी, अमेरिका बौखलाया
2 of 5
रूसी विदेश मंत्री सर्गेई लावरॉव ने कहा है कि अनचाही घटनाओं को टालने के लिए संवाद स्थापित करना ज़रूरी है। अमरीकी विदेश मंत्री जॉन केरी ने भी कहा है कि जल्द से जल्द बातचीत शुरू की जाएगी। केरी के अनुसार गुरूवार को दोनों देशों के अधिकारियों के बीच बातचीत शुरू हो सकती है।
रूस ने की सीरिया पर भारी बमबारी, अमेरिका बौखलाया
3 of 5
सीरिया में चार साल से चल रहे गृह युद्ध में असद सरकार के ख़िलाफ़ कई संगठन लड़ रहे हैं। अमरीकी रक्षा मंत्री एशटन कार्टर ने कहा है कि रूस का रवैया 'आग में घी डालने' जैसा है और ये अभियान असफल होगा क्योंकि बशर अल-असद के विरोधियों की संख्या काफ़ी ज़्यादा है। न्यूयॉर्क टाइम्स अख़बार और वॉलस्ट्रीट जनरल की रिपोर्ट के मुताबिक़ रूस उन विद्रोहियों पर हमले कर रहा है जिन्हें अमेरिका का समर्थन मिला है। बताया जा रहा है कि इनमें से कुछ को सीआईए ने ट्रेनिंग दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
रूस ने की सीरिया पर भारी बमबारी, अमेरिका बौखलाया
4 of 5
अमेरिका असद को पद से हटाने की हिमायत करता रहा है वहीं रूस असद का समर्थन करता रहा है। रूस के रक्षा मंत्रालय ने कहा है कि उसकी वायुसेना ने इस्लामिक स्टेट के सैन्य साज़ो-सामान को निशाना बनाया है ना कि नागरिक स्थानों पर हमले किए हैं। इस पर सीरिया के विपक्षी कार्यकर्ताओं का कहना है कि रूस ने तालबीसेह और रस्तान और ज़ाफरानेह शहरों पर हमले किए हैं जिनमें 36 लोगों की मौत हो गई है जिनमें कई बच्चे भी शामिल हैं। उनके अनुसार इनमें से कोई भी इलाक़ा ऐसा नहीं है जिस पर आईएस का नियंत्रण है।
विज्ञापन
रूस ने की सीरिया पर भारी बमबारी, अमेरिका बौखलाया
5 of 5
रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने कहा कि कि रूस की तरफ से की गई बमबारी में वहां के नागरिक नहीं मारे गए हैं। पुतिन ने उन सभी रिपोर्ट को खारिज कर दिया जिसमें ऐसा दावा किया गया था। क्रेमलिन में मानव अधिकार कार्यकताओं से बात करते हुए कहा कि यह बात कही। वहीं अमेरिका के सीनेटन जॉन मैककेन ने कहा कि रूस ने फ्री सीरियन आर्मी रिक्रूट पर हमले किए हैं। इन रिक्रूट को अमेरिका ने प्रशिक्षित किया था।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।