कुंडा नहीं, ये हैं रूस के 'राजा भैया'
पुतिन ने 90 के दशक के
आर्थिक, सामाजिक और राजनीतिक संकट से रूस को बाहर निकाला। यह तस्वीर 2009
की है जब पुतिन देश के प्रधानमंत्री थे और साइबेरियाई तिवा इलाक़े में
घुड़सवारी कर रहे थे।
कुंडा नहीं, ये हैं रूस के 'राजा भैया'
यूरोप और अमरीका के विरोध के बावजूद क्राईमिया को स्वतंत्र राष्ट्र की
मान्यता देने वाले पुतिन ने कैरियर की
शुरुआत ख़ुफ़िया एजेंसी केजीबी से की। 2007 की इस तस्वीर में
वो एक हंटिंग गन लिए रिपब्लिक ऑफ़ तूवा में शिकार खेल रहे हैं।
कुंडा नहीं, ये हैं रूस के 'राजा भैया'
पुतिन ने यूक्रेन के मामले में सख़्ती इसलिए बरती, ताकि रूस समर्थित सरकार के ख़िलाफ़ बगावत
रोकी जा सके और पुतिन के विरोधियों के हौसले बुलंद न हो सकें।
कुंडा नहीं, ये हैं रूस के 'राजा भैया'
2000 में पुतिन पहली बार चार साल के लिए रूस के राष्ट्रपति बने। इस तस्वीर में वह येनिसे नदी में मछली पकड़ते दिखाई दे रहे हैं।
तस्वीर 2007 की है।
कुंडा नहीं, ये हैं रूस के 'राजा भैया'
रूस के राष्ट्रपति के बतौर व्लादीमिर पुतिन ख़ुद को ख़तरनाक काम अंजाम देने वाले नेता के बतौर पेश करते रहे हैं। 2013 की इस तस्वीर में वह सी-एक्सप्लोरर पनडुब्बी के ज़रिए बाल्टिक सागर में गोता लगाते दिखाई दे रहे हैं।