सेल्फी के पागलपन ने ले ली कितने लोगों की जान, देखिए तस्वीरें
अमेरिका के दक्षिण पश्चिम ह्यूस्टन में 19 वर्षीय डेलेयोन अलोंसो स्मिथ ने
बंदूक के साथ सेल्फी लेने के चक्कर में खुद को गोली मार ली, जिससे उनकी मौत
हो गई। लेकिन यह अकेला ऐसा हादसा नहीं था जब सेल्फी लेने के चक्कर में किसी की मौत हुई। देखिए जरा, कैसे लों ने सेल्फी लेकर अपनी यादें संजो कर रखनी चाहीं लेकिन नतीजा कुछ और मिला।
सेल्फी के पागलपन ने ले ली कितने लोगों की जान, देखिए तस्वीरें
कॉर्टनी सैनफोर्ड ने कार चला कर जान रही थीं और गाड़ी में उनका पसंदीदा गाना 'हैप्पी' बज रहा था। गाने का मजा लेते हुए उन्होंने अपनी एक तस्वीरर डाली, लेकिन उसके कुछ ही मिनटों बाद वे एक ट्रक में जा भिड़ीं और जान गंवा बैठीं।
सेल्फी के पागलपन ने ले ली कितने लोगों की जान, देखिए तस्वीरें
पोलैंड का एक युगल पुर्तगाल की काबो डा रोका की पहाड़ियों पर छुट्टियों में घूमने गया था जहां सेल्फी लेते वक्त वहां से गिर कर उनकी मौत हो गई।
सेल्फी के पागलपन ने ले ली कितने लोगों की जान, देखिए तस्वीरें
कैरेन नाम की लड़की मेक्सिको की एल टूनल नदी के पास सेल्फी ले रही थी जब उसका पैर फिसल गया और नदी में डूब कर उसकी मौत हो गई।
सेल्फी के पागलपन ने ले ली कितने लोगों की जान, देखिए तस्वीरें
ये हैं ऑस्कर ओटेरो जो एक रात शराब के नशे में दोस्तों के साथ हाथ में बंदूक लिए सेल्फी खींच रहे थे जब अचानक बंदूक चल गई और गोली लगने से इनकी मौत हो गई।