{"_id":"99102d390d54f0fc96d7b3c6920918cd","slug":"paris-attack-victi-slams-isis","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"'ये मासूम अपनी खुशी से तुम्हें शर्मसार करेगा'","category":{"title":"Other Archives","title_hn":"अन्य आर्काइव","slug":"other-archives"}}
'ये मासूम अपनी खुशी से तुम्हें शर्मसार करेगा'
Fri, 20 Nov 2015 05:08 PM IST
Updated Fri, 20 Nov 2015 05:08 PM IST
विज्ञापन
'ये मासूम अपनी खुशी से तुम्हें शर्मसार करेगा'
1 of 6
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
एनटोइने लीरीस ने पेरिस के बाटाकलां थिएटर पर हुए हमले में अपनी पत्नी हेलेना को खो दिया है। अपनी पत्नी को फेसबुक पर दिए गए उनके श्रद्धांजलि संदेश को लाखों लोग शेयर कर चुके हैं। इस संदेश में उन्होंने पेरिस के हमलावरों को भी जवाब दिया है। बीबीसी के फेसबुक पन्ने पर पोस्ट उनका वीडियो भी वॉयरल हो गया है जिसे अब तक बारह लाख से अधिक लोग शेयर कर चुके हैं।
'ये मासूम अपनी खुशी से तुम्हें शर्मसार करेगा'
2 of 6
पिछले हफ्ते पेरिस में हुए चरमपंथी हमलों में 129 लोगों की मौत हुई थी और 350 से ज्यादा लोग घायल हुए थे। लीरीस का अपनी दिवंगत पत्नी के नाम संदेश शुक्रवार रात तुमने (चरमपंथी संगठन आईएस) एक असाधारण व्यक्ति का जीवन छीन लिया। मेरे जीवन का प्यार, मेरे बेटे की मां को, लेकिन मैं तुमसे नफरत नहीं करूंगा। मैं नहीं जानता कि तुम कौन हो और मैं जानना भी नहीं चाहता। तुम मृत आत्माएं हो। यदि वो ईश्वर जिसके नाम पर तुम अंधाधुंध लोगों को मार रहे हो, उसने अपनी छवि में हमें बनाया है तो मेरी बीवी के जिस्म में धंसी हर गोली उस ईश्वर के हृदय में एक जख्म है।
'ये मासूम अपनी खुशी से तुम्हें शर्मसार करेगा'
3 of 6
इसलिए मैं तुम्हें अपनी नफरत का तोहफा नहीं दूंगा।तुम यही नफरत चाहते हो लेकिन गुस्से में अगर प्रतिक्रिया दी जाए तो क्या तुम डरोगे? तुम चाहते हो, मैं अपने साथी नागरिकों पर अविश्वास की नजर रखूं। अपनी आजादी को सुरक्षा के लिए त्याग दूं। तुम हार गए हो। वही खिलाड़ी है। वही खेल है। मैंने आज सुबह उसे देखा था। कई रातों और दिनों के इंतजार के बाद। वो इतनी ही सुंदर थी जितनी की शुक्रवार शाम को जब वो गई थी, तब थी। उतनी ही खूबसूरत जितनी जब मैं बारह साल पहले उसके प्यार में पागल था, तब थी।हां, पीड़ा ने मुझे तोड़ा दिया है। बस मैं तुम्हें इतनी छोटी सी जीत दूंगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
'ये मासूम अपनी खुशी से तुम्हें शर्मसार करेगा'
4 of 6
लेकिन ये पीड़ा भी हमेशा नहीं रहेगी। मैं जानता हूं कि वो रोज मेरे साथ होगी और हम दोनों एक दूसरे से आजाद रूहों के स्वर्ग में मिलेंगे। जहां तुम कभी नहीं पहुँच पाओगे। अब हम सिर्फ दो हैं। मैं और मेरा बेटा। लेकिन हम दुनिया की सभी सेनाओं से ज्यादा शक्तिशाली हैं।
विज्ञापन
'ये मासूम अपनी खुशी से तुम्हें शर्मसार करेगा'
5 of 6
मेरे पास तुम्हारे लिए ज्यादा वक्त नहीं है। मुझे अपने बेटे मेविल के पास जाना है, जो अभी अपनी दोपहर की नींद से उठा है। वो सिर्फ सत्रह महीने का है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।