तेजी से उभरती अर्थव्यवस्था इंडोनेशिया की नौ खास बातें
विश्व में तेजी से उभरती अर्थव्यवस्था में से एक है इंडोनेशिया। इंडोनेशिया की राजधानी जकार्ता गुरुवार को बम धमाकों से दहल उठी। लेकिन इन धमाकों के अलावा भी इंडोनेशिया के बारे में कुछ जानने को बहुत कुछ है।
तेजी से उभरती अर्थव्यवस्था इंडोनेशिया की नौ खास बातें
द्वीपों के इस देश के बारे में कुछ दिलचस्प जानकारियां। मलेशिया और ऑस्ट्रेलिया के बीच हजारों द्वीपों पर फैले इंडोनेशिया में मुसलमानों की सबसे ज्यादा जनसंख्या बसती है। ये पूर्वी एशिया की सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था है।
तेजी से उभरती अर्थव्यवस्था इंडोनेशिया की नौ खास बातें
जातीय तौर पर ये विविधताओं से भरा देश है जिसमें 300 से ज्यादा स्थानीय भाषाओं का इस्तेमाल होता है। ग्रामीण शिकारियों और घुमंतुओं से लेकर आधुनिक शहरी अभिजात्य वर्ग तक का बसेरा है इंडोनेशिया में। इंडोनेशिया में किसी और देश की तुलना में सबसे ज्यादा द्वीप हैं, चौदह हजार से भी ज्यादा।इसकी अनुमानित जनसंख्या 25.5 करोड़ से ज्यादा है और ये दुनिया की चौथी सबसे बड़ी आबादी वाला देश है।
तेजी से उभरती अर्थव्यवस्था इंडोनेशिया की नौ खास बातें
इंडोनेशिया इस क्षेत्र की सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था है और दुनिया की बड़ी अर्थव्यवस्थाओं के समूह जी-20 का सदस्य भी है। देश में उपभोक्ताओं की बड़ी तादाद, समृद्ध प्राकृतिक संसाधन और राजनीतिक स्थिरता निवेशकों को आकर्षित करती है।लेकिन खराब मूलभूत सुविधाएं, भ्रष्टाचार और आर्थिक संरक्षणवाद की बढ़ती मांग से अक्सर निवेशक हतोत्साहित भी होते हैं।
तेजी से उभरती अर्थव्यवस्था इंडोनेशिया की नौ खास बातें
भौगोलिक तौर पर इंडोनेशिया भूकंप और ज्वालामुखी विस्फोट के प्रति संवेदनशील है। 2004 में समुद्र में आए भारी भूकंप ने पूरे द्क्षिण और पूर्व एशिया के तटीय इलाकों को तबाह कर दिया था। हिंद महासागर में आए इस सूनामी में करीब 220,000 इंडोनेशियाई लोग मारे गए या लापता हो गए।