{"_id":"cec56fed82c58acf34be1e905b8d9ed5","slug":"nepal-import-crude-from-china","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"भारत को छोड़कर नेपाल, चीन से मंगाएगा तेल","category":{"title":"Other Archives","title_hn":"अन्य आर्काइव","slug":"other-archives"}}
भारत को छोड़कर नेपाल, चीन से मंगाएगा तेल
Fri, 16 Oct 2015 08:06 PM IST
Updated Fri, 16 Oct 2015 08:06 PM IST
विज्ञापन
भारत को छोड़कर नेपाल, चीन से मंगाएगा तेल
1 of 5
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
नेपाल में अधिकारियों का कहना है कि वे जरूरत का एक तिहाई पेट्रोलियम उत्पाद चीन से आयात करने की योजना बना रहे हैं। भारत-नेपाल सीमा पर अघोषित आर्थिक नाकेबंदी के चलते नेपाल में ईधन संकट गहरा गया है। यदि यह प्लान सफ़ल होता है तो ऐसा पहली बार होगा जब नेपाल चीन से तेल मंगाएगा। पेट्रोलियम के आयात के लिए वो हमेशा से दक्षिणी पड़ोसी देश भारत पर निर्भर रहा है।
नवीन सिंह खड़का/पर्यावरण संवाददाता
भारत को छोड़कर नेपाल, चीन से मंगाएगा तेल
2 of 5
नेपाल के अधिकारियों के मुताबिक, बुधवार को तिब्बत के लिए फिर से रास्ता खुल जाने से इस नए रास्ते को लेकर उनकी उम्मीदें बढ़ गई हैं। अप्रैल में नेपाल में आए विनाशकारी भूंकप के बाद से ही रउवागड़ी-केरूंग चौकी बंद थी। नेपाल और चीन के बीच दो सड़क मार्ग हैं जो भूकंप के बाद बंद हो गए थे। अब ये दोनों ही रास्ते खुल गए हैं। नेपाल ऑयल कॉर्पोरेशन के अधिकारियों का कहना है कि सीमा-चौकियां खुल जाने के बाद से तिब्बत के रास्ते चीन से तेल आयात करने की संभावनाएं बढ़ गई हैं। नेपाल ऑयल कॉर्पोरेशन के प्रवक्ता दीपक बराल का कहना है कि चीन से तेल आयात करना लंबी योजना का हिस्सा है और दोनों देशों के बीच समझौते का इंतजार है।
भारत को छोड़कर नेपाल, चीन से मंगाएगा तेल
3 of 5
बराल ने कहा कि भारतीय सीमा पर आर्थिक नाक़ेबंदी के बाद नेपाल ने सबक़ सीखा है। तीन तरफ से भारत और एक तरफ चीन से घिरा नेपाल तेल, दवाओं और अन्य जरूरी सामानों की आपूर्ति के लिए पूरी तरह भारत पर निर्भर है। नेपाल में नए संविधान को लेकर भारतीय सीमा से सटे इलाक़ों में हो रहे विरोध के कारण भारत-नेपाल सीमा पर अघोषित नाकेबंदी है। नए संविधान के विरोध में हुए प्रदर्शनों में चालीस से ज़्यादा लोग मारे जा चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
भारत को छोड़कर नेपाल, चीन से मंगाएगा तेल
4 of 5
मुद्दे को सुलझाने के लिए नेपाली विदेश मंत्री कमल थापा शनिवार को भारत में होंगे। नेपाली अधिकारियों के अनुसार, यदि भारत से समझौता हो भी जाता है तब भी वो चीन के रास्ते ज़रूरी सामानों को आयात करने की योजना पर आगे बढ़ेंगे।
विज्ञापन
भारत को छोड़कर नेपाल, चीन से मंगाएगा तेल
5 of 5
नाक़ेबंदी से पहले नेपाल भारत के रास्ते रोज़ाना पाँच लाख किलोलीटर तेल आयात करता था।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।