फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

ईरान ने पकड़े अमेरिका के दो जहाज, बाद में छोड़े

Wed, 13 Jan 2016 05:28 PM IST
Updated Wed, 13 Jan 2016 05:28 PM IST
विज्ञापन

ईरान ने पकड़े अमेरिका के दो जहाज, बाद में छोड़े

Iran demands apology after detaining US navy boat crews for 'violating' Gulf waters

अमेरिकी अधिकारियों ने कहा है कि उसके 10 नाविकों को उस समय गिरफ्तार कर लिया गया, जब उनका जहाज बहकर खाड़ी में पहुंच गया। अधिकारियों के मुताबिक हमने नौसेना के अपने दो छोटे जहाजों से संपर्क खो दिया है, जो कुवैत से बहरीन जा रहे थे। बाद में ईरान ने अमेरिका के पकड़े गए दो जहाजों और उसमें बैठै दस जवानों को छोड़ दिया है। ईरान ने इस बाबत कहा है कि अमेरिका की तरफ से माफी मांगने के बाद उनके 10 जवानों को छोड़ा गया है।

ईरान ने पकड़े अमेरिका के दो जहाज, बाद में छोड़े

Iran demands apology after detaining US navy boat crews for 'violating' Gulf waters

इससे पहले ईरान ने अमेरिका को सूचना दी थी कि उनके नाविक सुरक्षित हैं और उन्हें जल्द ही अपनी यात्रा जारी रखने की अनुमति मिल जाएगी। खबर यह भी थी कि ईरान ने अमेरिका से माफी मांगने के लिए कहा है। ईरान ने अमेरिका से कहा है कि नाविकों ने ईरान की समुद्री सीमा में आकर उल्लघंन किया है।

ईरान ने पकड़े अमेरिका के दो जहाज, बाद में छोड़े

Iran demands apology after detaining US navy boat crews for 'violating' Gulf waters

यह घटना खाड़ी के मध्य फारसी द्वीप के पास तब हुई, जब एक जहाज में तकनीकी खराबी आ गई। ईरान की समाचार एजेंसी एफएआरएस के मुताबिक ईरान के रिवॉल्यूशनरी गार्ड ने नौ पुरुषों और एक महिला को गिरफ्तार किया। वो ईरानी इलाके में घुसे थे और ताकझांक कर रहे थे। समाचार एजेंसी तस्नीम का कहना है कि अमेरीकी जहाज मशीनगनों से लैस था। घटना के तुरंत बाद अमेरिकी विदेश मंत्री जॉन केरी ने तुरंत ईरान के विदेश मंत्री जावाद जरीफ ने बात की।

विज्ञापन
विज्ञापन

ईरान ने पकड़े अमेरिका के दो जहाज, बाद में छोड़े

Iran demands apology after detaining US navy boat crews for 'violating' Gulf waters

एक अधिकारी ने नाम न बताते हुए कहा कि केरी ने व्यक्तिगत तौर पर जरीफ से बात करके समस्या का समाधान निकालने की कोशिश की। लगातार तीन साल तक परमाणु डील पर बातचीत के दौरान केरी और जरीफ के अच्छे ताल्लुकात बन गए हैं।

विज्ञापन

ईरान ने पकड़े अमेरिका के दो जहाज, बाद में छोड़े

Iran demands apology after detaining US navy boat crews for 'violating' Gulf waters

नाविकों को रिहा करने के लिए अमेरिका से लगातार फोन आ रहे थे। 2007 में इसी तरह ईरान और इराक के विवादित इलाके में घुसने के कारण 15 ब्रिटेन नाविकों और नौसेनिकों को 13 दिनों तक बंधक बनाकर रखा गया था। ईरान और अमेरिका के बीच परमाणु डील होने के बावजूद दोनों देशों के बीच तनाव बना हुआ है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed