{"_id":"ee9fef494349de8717ca788a391e4256","slug":"indian-nsa-trend-in-pakistan","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"पाकिस्तान में ट्विटर के निशाने पर अजीत डोभाल","category":{"title":"Other Archives","title_hn":"अन्य आर्काइव","slug":"other-archives"}}
पाकिस्तान में ट्विटर के निशाने पर अजीत डोभाल
Fri, 22 Jan 2016 05:59 AM IST
Updated Fri, 22 Jan 2016 05:59 AM IST
विज्ञापन
पाकिस्तान में ट्विटर के निशाने पर अजीत डोभाल
1 of 5
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
पाकिस्तान के चारसद्दा में हुए चरमपंथी हमले के बाद से पाकिस्तानी सोशल मीडिया में भारत पर आरोप लग रहे हैं और 'प्रॉक्सी' युद्ध में भारत के शामिल होने की बात कही जा रही है। ख़र्जीडोभाल नेक्सस ( #KharjiDovalNexus) नाम से ट्विटर पर चल रहे ट्रेंड में भारत के सुरक्षा सलाहकार अजीत डोभाल की जमकर आलोचना हो रही है।
पाकिस्तान में ट्विटर के निशाने पर अजीत डोभाल
2 of 5
फ़रहान ख़ान विर्क@farhanvirk, कहते हैं, "इस शख़्स (अजीत डोभाल) ने खुले तौर पर कहा कि टीटीपी (तहरीके तालिबान पाकिस्तान) भारत के किराए के लड़ाके हैं और हमारी सरकार ने लाहौर में उसे सम्मानित किया।''
पाकिस्तान में ट्विटर के निशाने पर अजीत डोभाल
3 of 5
ज़ेनी @xeny_wasim ने ट्वीट किया, ''ये अब कोई राजनीतिक बढ़त हासिल करने का मुद्दा नहीं है। पीटीआई, पीएमएलएन या पीपीपी में से किसी को तो इसमें भारतीय सांठगांठ के ख़िलाफ़ बोलना चाहिए।''
विज्ञापन
विज्ञापन
पाकिस्तान में ट्विटर के निशाने पर अजीत डोभाल
4 of 5
एक तस्वीर में भारतीय रक्षामंत्री मनोहर पर्रिकर का हवाला देते हुए लिखा गया है, "आतंकवादी को आतंकवादी से ही निपटाना पड़ता है।" उसके साथ ही लिखा है, "अगर भारत के सुरक्षा सलाहकार और रक्षामंत्री दोनों ही प्रॉक्सी लड़ाई के समर्थक हैं तो भारत के सुरक्षा सलाहकार शांति के बारे में गंभीर नहीं हो सकते।"
विज्ञापन
पाकिस्तान में ट्विटर के निशाने पर अजीत डोभाल
5 of 5
ज़ाएद हमीद @SirZaidHamid ने इस ट्रैंडिंग का मज़ाक उड़ाते हुए लिखा है, "खर्जीडोभालनेक्सस से रॉ को डराने के बाद हमारे साइबर शाहीन जेम्स बॉन्ड को सीधे MI6StopSupportinAltaf से धमका रहे हैं।'' तो शोएब खट्टक ने लिखा है, " टैररिज़्म के फ़ादर को जगा रहे हो. वो सब पाकिस्तान में आतंक फैलाने में शामिल हैं।"
वहीं सुमैरा जमील @Sumaira Jamil ने लिखा है, ''वे हमारे भविष्य को निशाना बना रहे हैं. हमें उन्हें रोकना चाहिए वरना हमारा भविष्य अंधेरे में चला जाएगा।''
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।