{"_id":"e975870fdb3f4c5499a51c7d5a4e245a","slug":"meerut-3-young-men-set-themselves-on-fire","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"VIDEO: मेरठ में 3 युवकों ने खुद को लगा ली आग","category":{"title":"India News Archives","title_hn":"इंडिया न्यूज़ आर्काइव","slug":"india-news-archives"}}
VIDEO: मेरठ में 3 युवकों ने खुद को लगा ली आग
Fri, 22 Jan 2016 01:08 AM IST
Updated Fri, 22 Jan 2016 01:08 AM IST
विज्ञापन
VIDEO: मेरठ में 3 युवकों ने खुद को लगा ली आग
1 of 6
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
कलक्ट्रेट में बृहस्पतिवार शाम तीन युवकों द्वारा खुद को केरोसिन छिड़ककर आग लगाने से सनसनी फैल गई। एटीएम में कैश लोड करने वाले ये युवक 74 लाख रुपये के गबन में आरोपों में फंसे थे। इनमें से एक युवक ने आत्मदाह की कोशिश से पहले जहरीले पदार्थ का भी सेवन किया। पुलिस अफसरों के अनुसार जांच के बाद ही कुछ कहा जा सकेगा। अन्तिम स्लाइड में देखिए घटना का वीडियो। (ब्यूरो/अमर उजाला, मेरठ)
VIDEO: मेरठ में 3 युवकों ने खुद को लगा ली आग
2 of 6
पुलिस के अनुसार मेडिकल थानाक्षेत्र के कालियागढ़ी निवासी अनिल, सुनील (दोनों भाई) और राजकुमार निवासी रामपुर नोएडा की लॉजीटेक कैश कंपनी में जॉब करते थे। यह कंपनी बैंक ऑफ बड़ौदा के एटीएम में कैश लोड करने का काम करती है। कंपनी प्रत्येक माह एटीएम के कैश का ऑडिट करती है। जनवरी माह के ऑडिट में तीनों युवकों ने 74 लाख रुपये कम होने की बात बतायी थी।
VIDEO: मेरठ में 3 युवकों ने खुद को लगा ली आग
3 of 6
इसका कारण उन्होंने बताया कि ये 74 लाख रुपये उन्होंने पीएनबी और सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया के एटीएम में कैश लोड करने वाले सनवेश, राहत और इरशाद को दिए थे। सनवेश ने पीएनबी में ऑडिट होने की बात कहकर कैश लिया था। लेकिन कंपनी ने उसको निकाल दिया था। जिसके चलते उनका कैश फंस गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
VIDEO: मेरठ में 3 युवकों ने खुद को लगा ली आग
4 of 6
वहीं, लॉजीटेक कंपनी अनिल, सुनील और राजकुमार पर कैश गबन करने का आरोप लगा रही है। इस मामले को लेकर एक सप्ताह से कंपनी और इन युवकों के बीच मीटिंग होती रही। लेकिन कैश वापस नहीं आया। कंपनी ने कैश जमा न होने पर तीनों युवकों के खिलाफ सिविल लाइन थाने में गबन की रिपोर्ट दर्ज कराने की धमकी दी तो इन युवकों के साथ ही उनके परिजनों के होश उड़ गए।
विज्ञापन
VIDEO: मेरठ में 3 युवकों ने खुद को लगा ली आग
5 of 6
बृहस्पतिवार शाम करीब चार बजे अनिल, सुनील और राजकुमार एक ही बाइक पर कलक्ट्रेट पहुंचे और केरोसिन छिड़ककर खुद को आग लगा ली। पुलिस ने तीनों को आनन-फानन में जिला अस्पताल में भर्ती कराया।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।