तस्वीरें: माली में होटल को फोर्स ने लिया कब्जे में, 27 शव मिले
माली की सरकार ने बताया कि बमाको में स्थित होटल को सेना ने अपने कब्जे में ले लिया है और अब होटल में कोई भी बंधक नहीं है। होटल से सेना को 27 शव मिले हैं। आतंकवादी संगठन अल जजीरा से जुड़े एक संगठन ने इस मामले में जिम्मेदारी ली है। पश्चिमी अफ्रीकी देश माली की राजधानी बामको में रेडिसन ब्लू होटल में फंसे 20 भारतीय सुरक्षित निकाल लिए गए हैं।
तस्वीरें: माली में होटल को फोर्स ने लिया कब्जे में, 27 शव मिले
माली में भारतीय राजदूत ने इस बात की पुष्टि की है। हालांकि 137 लोग अब भी बंधक बने हुए हैं। खबर लिखे जाने तक कार्रवाई जारी है। गौरतलब है कि रेडिसन ब्लू होटल में 10 आतंकियों ने 170 के करीब लोगों को बंधक बना लिया था, जिसपर कार्रवाई करते हुए सुरक्षाबलों ने 80 लोगों को मुक्त करा लिया है।
तस्वीरें: माली में होटल को फोर्स ने लिया कब्जे में, 27 शव मिले
माली के सरकारी चैनल के अनुसार 80 बंधकों को होटल से छुड़ा लिया गया है। छूटने वालों में कौन-कौन है उसके बारे में अभी जानकारी सामने नहीं आई है। अल जजीरा टीवी के अनुसार रेडिसन ब्लू होटल में लोगों को बंधक बनाने वाले 'अंसार अल-दिन' गुट के सदस्य हैं। चैनल के माली संवाददाता के अनुसार अंसार अल-दिन "एक चरमपंथी समूह है जो माली में इस्लामिक शरीया लागू करना चाहता है।"
तस्वीरें: माली में होटल को फोर्स ने लिया कब्जे में, 27 शव मिले
उधर फ्रांसीसी विदेश मंत्री लॉरेंट फाबियस ने एक प्रेस कॉंफ्रेंस में कहा कि फ्रांसीसी बमाको में हमलावरों से मुकाबला करने के लिए 'हर जरूरी कदम' उठाएंगे। उन्होंने कहा कि बमाको में फ्रांसीसी दूतावास में एक आपातकालीन दस्ते को तैनात कर दिया गया है। माली के राष्ट्रपति कार्यालय ने सुबह ट्वीट कर इन होटल पर बंधक बनाए जाने की पुष्टि की थी।
तस्वीरें: माली में होटल को फोर्स ने लिया कब्जे में, 27 शव मिले
ट्वीट में लिखा था, "बमाको के रेडिसन ब्लू होटल पर हथियारबंद लोगों ने हमला किया है जिन्होंने 170 लोगों को बंधक बना लिया है।"