फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

अमेरिका: कॉलेज में कत्लेआम, 10 लोगों की मौत

Fri, 02 Oct 2015 11:40 AM IST
Updated Fri, 02 Oct 2015 11:40 AM IST
विज्ञापन

अमेरिका: कॉलेज में कत्लेआम, 10 लोगों की मौत

firing in a college of america results 10 death

अमरीका में पुलिस का कहना है कि गुरुवार को ओरेगॉन राज्य में उम्पक्वा कम्युनिटी कॉलेज में हुई गोलीबारी में 10 लोग मारे गए हैं। पुलिस के अनुसार इस हमले में 7 से ज्यादा लोग घायल हुए हैं। गोलीबारी में मारे गए लोगों के बारे में विरोधाभासी खबरें मिली थीं, लेकिन डगलस काउंटी के शेरिफ जॉन हेनलिन ने कहा कि 10 लोग मारे गए हैं।

अमेरिका: कॉलेज में कत्लेआम, 10 लोगों की मौत

firing in a college of america results 10 death

राष्ट्रपति बराक ओबामा ने शस्त्र कानून को कड़ा करने की मांग करते हुए कहा है, "प्रार्थना अब काफी नहीं है।" ओबामा ने कहा इस तरह की घटनाएं अब नियमित हो गई हैं। उन्होंने कहा, "धरती पर हम इकलौते देश नहीं हैं जहाँ दिमागी रूप से बीमार लोग हैं और दूसरे लोगों को नुकसान पहुँचाना चाहते हैं।"

अमेरिका: कॉलेज में कत्लेआम, 10 लोगों की मौत

firing in a college of america results 10 death

उन्होंने आगे कहा, "लेकिन हम धरती में इकलौते विकसित देश हैं, जहाँ तकरीबन हर महीने गोलीबारी की घटनाएं होती हैं।" ये कॉलेज रोजबर्ग, ओरेगॉन में स्थित है जो पोर्टलैंड के दक्षिण में एक ग्रामीण इलाका है। खबर है कि कम से कम तीन हजार छात्रों वाले इस कॉलेज में गोलीबारी करने वाला बीस वर्षीय युवक पुलिस की गोली से मारा गया। पुलिस इस कॉलेज की इमारत के हर कमरे की तलाशी ले रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

अमेरिका: कॉलेज में कत्लेआम, 10 लोगों की मौत

firing in a college of america results 10 death

गोलीबारी के पीछे हमलावर का इरादा क्या था, इसका पता तो नहीं चल सका है, लेकिन पुलिस का कहना है कि वे उन खबरों की जाँच कर रहे हैं, जिसमें हमलावर ने सोशल मीडिया पर अपने इरादों के बारे में चेतावनी दी थी।

विज्ञापन

अमेरिका: कॉलेज में कत्लेआम, 10 लोगों की मौत

firing in a college of america results 10 death

कॉलेज के एक छात्र की मां मर्लिन किटलमान ने सीएनएन को बताया कि उनके बेटे ने गोलियों के चलने की आवाज तक नहीं सुनी। इसका मतलब है कि बंदूक में साइलेंसर का इस्तेमाल किया गया था। लेकिन आधिकारिक तौर पर ये नहीं बताया गया है कि कितनी गोलियां दागी गई थीं। रोजबर्ग पुलिस विभाग के सार्जेंट आरॉन डनबर ने सीएनएन को बताया कि पूरे कॉलेज को तत्काल बंद कर दिया गया।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed