'दक्षिण चीन सागर में अमेरिका का दखल बर्दाश्त नहीं'
दक्षिण चीन सागर को लेकर अमेरिका और चीन के बीच एक बार फिर टकराव बढ़ गया है। अमेरिका द्वारा जल सीमा में तैनात की जा रही सेना को लेकर चीन ने कड़ा एतराज जताया है। उसने कहा है कि यह कतई बरदाश्त नहीं किया जाएगा।
'दक्षिण चीन सागर में अमेरिका का दखल बर्दाश्त नहीं'
ड्रैगन ने कड़े शब्दों में कहा है कि यूएस उसकी सीमा में घुसना बंद करे। वहीं, दूसरी तरफ, आसियान सम्मेलन में उसने पड़ोसी देशों को भरोसा दिया है कि वह इस संबंध में हर फैसला सोच-समझकर लेगा। चीन की सिन्हुआ न्यूज एजेंसी में कमेंट्री के दौरान अमेरिका को चेताया गया है।
'दक्षिण चीन सागर में अमेरिका का दखल बर्दाश्त नहीं'
एजेंसी के मुताबिक अमेरिका दक्षिण चीन सागर में अपनी गतिविधि बढ़ा रहा है। वह सागर की विवादित सीमा के 12 नॉटिकल मील में लड़ाकू जहाज भेज रहा है। सिन्हुआ ने कहा है कि अमेरिका को ऐसा क्यों लगता है कि चीन उसकी गतिविधियों को सहन करेगा। उसने साफ शब्दों में चेतावनी दी है कि वह दक्षिण चीन सागर में उसकी सीमा पर अमेरिका के हस्तक्षेप को बरदाश्त नहीं करेगा।
'दक्षिण चीन सागर में अमेरिका का दखल बर्दाश्त नहीं'
चीन ने अमेरिका से कहा है कि दक्षिण चीन सागर की सीमा से लगे देशों के विवाद में वह बाहरी है। ऐसे में उसके द्वारा सागर में सेना तैनात करने से विवाद और बढ़ सकता है।
'दक्षिण चीन सागर में अमेरिका का दखल बर्दाश्त नहीं'
चीन ने अमेरिका को इससे बाहर रहने की हिदायत दी है। चीन का यह जवाब अमेरिकी रक्षामंत्री एस्टॉन कार्टर के चीन को इंगित कर दिए गए उस बयान के बाद आया है, जिसमें उन्होंने कहा था कि अमेरिकी जहाज अंतरराष्ट्रीय जल सीमा पर कहीं भी जा सकते हैं।