उत्तर कोरिया की सीमा पर लड़ाकू विमान, जंग के आसार!
उत्तर कोरिया के हाइड्रोजन बम का सफल परीक्षण करने के दावे के बाद दक्षिण कोरिया के साथ जंग के आसार बढ़ गए हैं। दक्षिण कोरिया ने संभावित युद्ध की तैयारी भी कर ली है। इसके लिए अमेरिका के बी-52 बमवर्षक और एफ-16 लड़ाकू विमान उत्तर कोरिया की सीमा के करीब पहुंच गए हैं।
उत्तर कोरिया की सीमा पर लड़ाकू विमान, जंग के आसार!
यहां दक्षिण कोरिया और अमेरिका के विमानों ने छोटे स्तर पर मिलकर युद्धाभ्यास भी किया। दूसरी तरफ, उत्तर कोरिया के तानाशाह किम जोंग उन ने हाइड्रोजन बम का परीक्षण करने का बचाव किया है। जोंग-उन के मुताबिक उनका यह कदम अमेरिका के साथ परमाणु युद्ध से बचाव के लिए है।
उत्तर कोरिया की सीमा पर लड़ाकू विमान, जंग के आसार!
अमेरिका का यूएस-52 बमवर्षक एटमी हथियार ले जाने में भी सक्षम है। यूएस पैसिफिक कमांड के कमांडर एडमिरल हैरी बी हैरिस ने कहा कि उत्तर कोरिया की सीमा के करीब वह यह प्रदर्शन इस बात का सबूत है कि अमेरिका अपने सहयोगियों की सुरक्षा के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने कहा कि उत्तर कोरिया ने जो हाइड्रोजन परीक्षण किया है, वह सरासर अंतरराष्ट्रीय दायित्वों का उल्लंघन है।
उत्तर कोरिया की सीमा पर लड़ाकू विमान, जंग के आसार!
पिछले बुधवार को उत्तर कोरिया ने हाइड्रेाजन बम का सफल परीक्षण करने का दावा किया। परीक्षण के बाद पहली बार किम जोंग उन इसके बचाव में उतरे हैं। यहां के सरकारी चैनल केसीएनए की खबर के मुताबिक किम जोंग उन ने कहा है कि उनकी तरफ से किया गया परमाणु परीक्षण कोरियाई प्रायद्वीप में शांति बनाए रखने के लिए है। उन्होंने कहा कि यह एक स्वायत्त देश का अधिकार है और कोई भी उसे ऐसा करने से रोक नहीं सकता।
उत्तर कोरिया की सीमा पर लड़ाकू विमान, जंग के आसार!
अमेरिका में राष्ट्रपति पद की दौड़ में शामिल रिपब्लिकन नेता डोनाल्ड ट्रंप ने उत्तर कोरियाई तानाशाह किम जोंग उन का समर्थन कर एक नए विवाद को जन्म दे दिया है। ट्रंप ने कहा कि किम ने अपने राजनीतिक प्रतिद्वंद्वियों का जिस तरह से सफाया किया है, उससे वह बॉस नजर आते हैं। लोवा में शनिवार को एक रैली को संबोधित करते हुए ट्रंप ने उत्तर कोरियाई तानाशाह का समर्थन किया।