डेटिंग के लिए दुनिया के 5 बेहतरीन शहर, जानिए उनके बारे में
अर्जेंटीना की राजधानी जितनी रोमांटिक जगह दुनिया में ढूंढने पर शायद नहीं मिलेगी। वैसे दुनिया के सबसे मस्त नृत्य 'टैंगो' की शुरुआत भी यहीं हुई थी। अमरीका की कैथरीन हूकेन को अर्जेंटीना के एक शख़्स से प्यार हो गया और वो पांच साल पहले ब्यूनस आयर्स रहने आ गईं। वह बताती हैं, "यहां की नाइटलाइफ़ सुबह के 8-10 बजे तक चलती है। हर कोई यहां डांस करना चाहता है और ख़ुश है।"
डेटिंग के लिए दुनिया के 5 बेहतरीन शहर, जानिए उनके बारे में
प्यार पर कोई बंधन काम नहीं करता, ना उम्र का और ना ही सीमा का। ये बात उनसे बेहतर कौन बता सकता है जो दूसरे देश में रोमांस करते हैं। आप अपने देश में या फिर विदेश में, कहीं भी रोमांस करें, बीबीसी ट्रैवल आपको उन पांच शहरों के बारे में बता रहा है जो डेटिंग के लिए दुनिया भर में मशहूर हैं। इस सूची को द ट्रैवल चैनल, ट्रैवल एंड लैयर और कोंडेनास्ट ट्रैवलर की सूची और जानकारियों को मिलाकर तैयार किया गया है। ये शहर लोगों के घुलने मिलने, बेहतरीन रेस्तरां, रोमांटिक वॉक के लिए दिलकश वादियों या फिर मनोरंजन के जानी-मानी जगहों के लिए चर्चित हैं।
लिंडसे गैलोवे/बीबीसी ट्रैवल
डेटिंग के लिए दुनिया के 5 बेहतरीन शहर, जानिए उनके बारे में
कैथरीन के मुताबिक़, "युवा से लेकर बुज़ुर्ग जोड़े तक हर कोई पार्क में बेंच पर बैठा बातचीत करता, घुलता-मिलता, प्यार करता नज़र आएगा।।।आंखों में आंखें डाले, एक दूसरे को किस करते हुए।" कैथरीन ख़ुद वर्चुअल डेटिंग अस्सिटेंट्स नाम से सर्विस सेंटर चलाती हैं जो लोगों को ऑनलाइन डेटिंग प्रोफाइल को बेहतर बनाने में मदद करती हैं।
डेटिंग के लिए दुनिया के 5 बेहतरीन शहर, जानिए उनके बारे में
यहां के पार्कों के अलावा रेड वाइन का लुत्फ़ उठाते हुए रोमांटिक बार या नाइटक्लब में भी दोस्तियां हो जाती हैं। ब्यूनस आयर्स के उत्तर पूर्व में स्थित है पालेरमो। यहां काफ़ी ज़्यादा रेस्तरां और बार हैं। यहां ब्यूनस आयर्स ज़ू और बोटनिकल गार्डन भी हैं। ब्यूनस आयर्स के पूर्वी हिस्से में स्थित है सबसे पुराना इलाक़ा टेल्मो, जहां से गुज़रते हुए आपको यूरोपिय रोमांस का माहौल दिखता है। यहां की बड़ी ख़ासियत क्लासिकल आर्किटेक्चर की इमारतें हैं।
डेटिंग के लिए दुनिया के 5 बेहतरीन शहर, जानिए उनके बारे में
वैसे ब्यूनस आयर्स में नाइट लाइफ़ के लिए पूएर्टो माडेरो मशहूर है जो रियो डि लि प्लाटा नदी के किनारे बसा है। यह शहर का सबसे सजा हुआ इलाक़ा है और यहां आपको स्टाइलिश रेस्तरां टोरेंट भी मिलेगा। टेक्सस की राजधानी है ऑस्टिन जिसे आप दुनिया भर में नाइट लाइफ़ की राजधानी भी कह सकते हैं। कांडलर जोंस कहते हैं, "यहां एक कहावत है- अगर आपको माहौल पंसद नहीं आ रहा है, तो आप अगले बार की ओर बढ़िए, फिर अगले, तब तक जब तक कि आप मस्त न हो जाएँ।"