फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

देश की इस बेटी ने उठा ली बंदूक, बच्चे चढ़ गए सेना के टैंक पर

Fri, 14 Aug 2015 12:54 PM IST
Updated Fri, 14 Aug 2015 12:54 PM IST
विज्ञापन

देश की इस बेटी ने उठा ली बंदूक, बच्चे चढ़ गए सेना के टैंक पर

know your army program organised in school

छावनी के कुलवंत सिंह स्टेडियम में बृहस्पतिवार को दो दिवसीय ‘अपनी सेना को जानिये’ मेला का आयोजन किया गया। उद्घाटन 49 ब्रिगेड कमांडर ब्रिगेडियर एसके सिंह ने किया।चार्जिंग रैम डिविजन की तरफ से आयोजित मेले में स्कूली बच्चों ने सेना की उन बारीकियों को देखा, जिन्हें सभी से दूर रखा जाता है। युद्ध का माहौल, रक्षा उपकरण, सैन्य टैंक, अत्याधुनिक हथियार से लेकर पाक पर जीत की गौरवगाथा की प्रदर्शन लगाई गई। (अमर उजाला ब्यूरो, मेरठ)

देश की इस बेटी ने उठा ली बंदूक, बच्चे चढ़ गए सेना के टैंक पर

know your army program organised in school

सेना अधिकारियों का दावा है कि मेले में पांच हजार से ज्यादा लोग आए हैं। युवाओं को सेना के प्रति प्रेरित करने और राष्ट्रभक्ति की भावना जागृत करने के उद्देश्य से आयोजित मेले में स्कूली बच्चों ने काफी उत्साह दिखाया। सेना के टैंकों पर बच्चों ने चढ़कर फोटो खिंचवाए। सेना की तरफ से प्रदर्शन के लिए लगाए गए अत्याधुनिक हथियारों और रॉकेट लांचर को भी स्कूली बच्चों ने हाथों में लेकर देखा। इन टैंकों और हथियारों की सेना के जवानों ने बच्चों को विस्तार से जानकारी दी।

देश की इस बेटी ने उठा ली बंदूक, बच्चे चढ़ गए सेना के टैंक पर

know your army program organised in school

मेले में बच्चों को युद्ध के माहौल से परिचित कराने के लिए भी व्यवस्था की गई थी। जहां युद्ध के दौरान तोपों को तैयार करने का डेमोस्ट्रेशन किया गया। वहीं, खाली मैदान में बंकर बनाकर हथगोलों से हमलाकर करने का माहौल भी बनाया गया। जवानों ने हथियारों से हमला करने का भी डेमोस्ट्रेशन दिया। इस दौरान धुआं फैलाने वाले टैंकों से चारों तरफ धुआं फैलाकर युद्ध का माहौल बनाया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

देश की इस बेटी ने उठा ली बंदूक, बच्चे चढ़ गए सेना के टैंक पर

know your army program organised in school

इसमें टैंक अटेक डेमोस्ट्रेशन और टैंक राइड का भी प्रदर्शन किया। युद्ध के दौरान सेना के टैंक धुआं इसलिए करते हैं ताकि दुश्मन को टैंक और जवानों की सहीं पोजिशन का पता ना लगे। मेले में आर्मी के घोड़ों ने भी अपनी कला का प्रदर्शन किया। रेसलदार दिनेश कुमार, लायंस टी विश्वनाथ, सवार शौर्य प्रताप, अमन, सौरभ ने अपने घोड़ों से प्रदर्शन कर सभी की तालियां बटोरी। उन्होंने कई तरह से जंप लगाए।

विज्ञापन

देश की इस बेटी ने उठा ली बंदूक, बच्चे चढ़ गए सेना के टैंक पर

know your army program organised in school

मेले में कार्यक्रम के दौरान जैसे ही डॉग शो का आरंभ हुआ, तो  सभी ने तालियां बजाकर उनका स्वागत किया। आर्मी के छह डाग ने करतब दिखाकर सभी का मन जीत लिया। टीम कमांडर नायब रेसलदार डीके यादव ने पूरी टीम के साथ कई करतबों का प्रदर्शन किया। डॉग चीकू, मेट्रो, ग्रोवर, पंजर, देव, डूम ने सभी को झुककर सेल्यूट किया।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed