ये बॉलीवुड हीरोइनें वैसे तो हैं ही इतनी खूबसूरत कि इन पर कोई भी रंग और ड्रेस जंचता है लेकिन इनकी शादी के लुक और गेटअप ने इन्हें और खूबसूरत बना दिया। बड़े डिजाइनरों के डिजाइन किए हुए लहंगे और साड़ियों में ये कमाल लग रही थीं। देखिए, बॉलीवुड की सबसे सुंदर दुल्हनों और उनके शादी के जोड़े को।
अपनी शादी में एक से बढ़ एक अवतार में दिखीं ये हीरोइनें, तस्वीरें
असिन भी अब बॉलीवुड की शादीशुदा हीरोइनों में शुमार हो गई हैं। असिन ने 19 जवनरी को पहले इसाई रीति रिवाजों से फिर शाम को हिंदू तरीके से शादी की। वे दुल्हन बन कर बेहद खूबसबरत लग रही थीं और शादी के बाद तो मानो अचानक ही चेहरे का निखार बढ़ गया हो। असिन की तरह ही कई ऐसी हीरोइनें हैं जिनपर शादी का खुमार साफ दिखा।
अपनी शादी में एक से बढ़ एक अवतार में दिखीं ये हीरोइनें, तस्वीरें
ऐश्वर्या राय बच्चन ने अपनी शादी के वक्त तो सुनहरे रंग की लहंगा साड़ी पहनी थी जिसे ऐश की पसंदीदा डिजाइनर नीता लुल्ला ने बनाया था। लेकिन शादी के बाद जब वे और अभिषेक तिरुपति बालाजी में पूजा करने गए थे तो वो पक्की सुहागन की तरह लाल साड़ी, लाल चूढ़ियां, मंगलसूत्र और भरी मांग में दिखाई दी थीं।
अपनी शादी में एक से बढ़ एक अवतार में दिखीं ये हीरोइनें, तस्वीरें
पिछले साल हुई सोहा अली खान की शादी में निकाह के वक्त सोहा ने क्रीम और हल्के नारंगी रंग का लहंगा पहना था जिसे डिजाइनर सभ्यसाची ने बनाया था। शादी हो जाने के बाद रिसेप्शन के वक्त उन्होंने गाढ़े गुलाबी रंग का लहंगा पहना था जो कि डिजाइनर संजय गर्ग के कलेक्शन में से एक था।।
अपनी शादी में एक से बढ़ एक अवतार में दिखीं ये हीरोइनें, तस्वीरें
शिल्पा शेट्टी की शादी बॉलीवुड की सबसे धमाकेदार शादियों में से एक है जिसपर खूब पैसा भी खर्च किया गया था। शिल्पा ने शादी के वक्त मैंगलोर के खास काम की लाल साड़ी पहनी थी जिसे तरुण लहिलियानी ने डिजाइन किया था। रात में उन्होंने गोल्डन रंग का गाउन पहना था। मांग में सिंदूर भले ही नहीं लेकिन उनके हाथ में मोटा सा चूढ़ा जरूर नजर आया था।