'नर्वस नाइंटीज' से पहले वार्नर ने 3 गेंदबाजों की जमकर ली 'क्लास'
अपने दूसरे बच्चे के जन्म के कारण कुछ दिन मैदान से दूर रहे विस्फोटक बल्लेबाज डेविड वार्नर ने कैनबरा वनडे से वापसी की और वह भी धमाकेदार बल्लेबाजी के साथ। हालांकि वह अपने शतक से चूक गए। आउट होने से पहले उन्होंने अपनी बल्लेबाजी के दौरान भारतीय गेंदबाजों की जमकर क्लास लेते हुए एक शानदार कारनामा किया और वह भी 3 गेंदबाजों के साथ।
'नर्वस नाइंटीज' से पहले वार्नर ने 3 गेंदबाजों की जमकर ली 'क्लास'
ऑस्ट्रेलियाई विस्फोटक बल्लेबाज डेविड वार्नर पिछले 2 मैचों में नहीं खेले थे लेकिन चौथे मैच में जब वह आए तो उन्होंने ऐरोन फिंच के साथ पहले विकेट के लिए 187 रनों की साझेदारी कर टीम को बड़े स्कोर की ओर पहुंचा दिया। वह भले ही नर्वस नाइंटीज का शिकार हो गए हों लेकिन फिंच ने करियर का सातवां शतक ठोंक दिया। लेकिन आउट होने से पहले वार्नर ने 3 भारतीय गेंदबाजों की लय बिगाड़ते हुए एक-एक ओवर में 3-3 चौके लगाए।
'नर्वस नाइंटीज' से पहले वार्नर ने 3 गेंदबाजों की जमकर ली 'क्लास'
'नर्वस नाइंटीज' बने डेविड वार्नर ने इस मैच में 92 गेंदों में 93 रन बनाए जिसमें उन्होंने 12 चौके के अलावा एक छक्का भी जड़ा। लेकिन इस पारी के दौरान उन्होंने 3 भारतीय गेंदबाजों की जमकर क्लास ली और चौकों से खूब सबक भी सिखाया। उनके पहले शिकार हुए तेज गेंदबाज भुवनेश्वर कुमार।
'नर्वस नाइंटीज' से पहले वार्नर ने 3 गेंदबाजों की जमकर ली 'क्लास'
तेज गेंदबाज भुवनेश्वर कुमार कंगारू पारी का चौथा ओवर डाल रहे थे और सामने थे डेविड वार्नर। वार्नर ने इस ओवर में भुवी की जमकर क्लास ली और एक के बाद एक करके 3 चौके ठोंक दिए। इस ओवर में उन्होंने 13 रन बनाए।
'नर्वस नाइंटीज' से पहले वार्नर ने 3 गेंदबाजों की जमकर ली 'क्लास'
डेविड वार्नर की आक्रामक बल्लेबाजी का दूसरा शिकार बने तेज गेंदबाज उमेश यादव। जो मैच का पांचवां ओवर डाल रहे थे और इस ओवर में भी वार्नर ने 3 चौके ठोंके। साथ ही उन्होंने कुल 14 रन भी बनाए।