वाराणसी: VDA से पीड़ित युवक ने खुद को लगाई आग
वीडीए पर प्रताड़ित करने का आरोप लगाते हुए सोमवार की सुबह साढ़े दस बजे कमिश्नरी कंपाउंड में एक युवक ने आत्मदाह का प्रयास किया। अचानक हुई इस घटना से वहां मौजूद लोग सकते में आ गए। कमिश्नर ने पुलिस को बुलवाकर उसे दीनदयाल अस्पताल में भर्ती करवाया, जहां से डाक्टरों ने उसे बीएचयू रेफर कर दिया। (ब्यूरो/अमर उजाला, वाराणसी)
वाराणसी: VDA से पीड़ित युवक ने खुद को लगाई आग
इस बीच कमिश्नर ने घटना की मजिस्ट्रेटियल जांच एडीएम सिटी से कराने के साथ ही वीडीए उपाध्यक्ष से इस मामले में जवाब तलब किया है। पुलिस के अनुसार आत्मदाह की कोशिश करने वाला शख्स आभूषण कारोबारी मनीष अग्रवाल (38) है, जो कोतवाली थाना क्षेत्र के राजमंदिर मोहल्ले का रहने वाला है। उधर, देर रात मनीष के खिलाफ आत्महत्या के प्रयास का मुकदमा कैंट थाना में दर्ज कर लिया गया है।
वाराणसी: VDA से पीड़ित युवक ने खुद को लगाई आग
बता दें कि वीडीए की ओर से मकान ध्वस्तीकरण की लगातार मिल रही धमकी से आजिज आकर मनीष सुबह कमिश्नर से शिकायत करने उनके कार्यालय अकेले ही पहुंचा था। बताया जाता है कि गंगा के दो सौ मीटर के दायरे में मकान आने संबंधी उच्च न्यायालय के आदेश का हवाला देकर 2009, 2011 और 2014 में मनीष पर वीडीए का हथौड़ा चल चुका है। उसके बाद भी वीडीए के अधिकारी मकान गिराने की लगातार धमकी दे रहे थे।
वाराणसी: VDA से पीड़ित युवक ने खुद को लगाई आग
बहरहाल, मनीष ने अधिवक्ता चेंबर के कक्ष संख्या आठ के सामने सीढ़ी के पास खुद के ऊपर पेट्रोल उड़ेला। पेट्रोल वह पॉलीथिन में छिपाकर बोतल में लेकर आया था। अधिवक्ता भवन के सामने आकर उसने खुद पर आग लगाई और लपटों से घिरकर दौड़ते हुए आयुक्त सभागार के सामने जाकर गिर गया। यह देख वहां इंटरलॉकिंग का काम कर रहे मजदूरों के साथ कुछ अधिवक्ताओं ने वहां पड़ा बालू और शॉल डालकर किसी तरह आग बुझाई।
वाराणसी: VDA से पीड़ित युवक ने खुद को लगाई आग
घटना के तत्काल बाद मौके पर पहुंचे मनीष के जीजा रूपेश अग्रवाल ने कहा कि उनके साले ने वीडीए की प्रताड़ना से क्षुब्ध होकर आत्मदाह का प्रयास किया है। मनीष वीडीए के अधिकारियों की शिकायत करने कमिश्नर के यहां आए थे। बताया कि वीडीए नोटिस तो जारी नहीं कर रहा था मगर उनका मकान गिराने की लगातार धमकी अधिकारियों की ओर से दी जा रही थी।