{"_id":"e37234a7b11ee57986b964c04217a011","slug":"wrong-national-anthem-published-in-educational-books","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"EXCLUSIVE: यूपी में 14 साल तक होता रहा राष्ट्रगान का 'अपमान'","category":{"title":"India News Archives","title_hn":"इंडिया न्यूज़ आर्काइव","slug":"india-news-archives"}}
EXCLUSIVE: यूपी में 14 साल तक होता रहा राष्ट्रगान का 'अपमान'
Tue, 07 Jul 2015 07:31 PM IST
Updated Tue, 07 Jul 2015 07:31 PM IST
विज्ञापन
EXCLUSIVE: यूपी में 14 साल तक होता रहा राष्ट्रगान का 'अपमान'
1 of 5
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
यूपी के परिषदीय विद्यालयों में बच्चों को लगभग डेढ़ दशक तक गलत राष्ट्रगान पढ़ाया जाता रहा। बेसिक शिक्षा विभाग की हर पुस्तक में राष्ट्रगान की पंक्ति ‘पंजाब सिंध गुजरात मराठा’ में सिंध की जगह ‘सिंधु’ लिखा गया था और बच्चे यही पढ़ते भी रहे। यह तस्वीर 2015 से पहले की प्रकाशित पुस्तकों की है। (सभी फोटो और रिपोर्ट: सोनम वारसी, अमर उजाला, मैनपुरी)
EXCLUSIVE: यूपी में 14 साल तक होता रहा राष्ट्रगान का 'अपमान'
2 of 5
लापरवाही की हद ये रही कि 2001 में यह गलती पकड़ में भी आ गई, लेकिन इसे सुधारने में 14 साल लग गए। इस बार सही शब्द सिंध बेसिक शिक्षा विभाग की पुस्तकों में छपकर आया है। यह तस्वीर 2015 में प्रकाशित पुस्तकों की है।
EXCLUSIVE: यूपी में 14 साल तक होता रहा राष्ट्रगान का 'अपमान'
3 of 5
पुस्तकों में प्रकाशित राष्ट्रगान में यह त्रुटि कब से चली आ रही है, इसकी सही जानकारी तो किसी को नहीं है, लेकिन 2001 में त्रुटि पूर्ण राष्ट्रगान प्रकाशित होने की बात पकड़ में आई थी। 2009 में पुस्तकों की समीक्षा के दौरान इस पर चर्चा में भी हुई और राज्य शैक्षिक अनुसंधान परिषद (एससीईआरटी) ने इस बाबत प्रमाण मांगे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
EXCLUSIVE: यूपी में 14 साल तक होता रहा राष्ट्रगान का 'अपमान'
4 of 5
उस समय भी ‘सिंधु’ के स्थान पर सिंध शब्द होने के प्रमाण दिए गए थे, परंतु संशोधन तब भी नहीं हो पाया। इसके बाद केंद्र सरकार के प्रकाशन भारत 2014 का हवाला भी दिया गया था। इसमें प्रकाशित सही राष्ट्रगान को दिखाया गया। इसी के बाद नवीन पुस्तकों में संशोधन करने के प्रयास शुरू हुए।
विज्ञापन
EXCLUSIVE: यूपी में 14 साल तक होता रहा राष्ट्रगान का 'अपमान'
5 of 5
इस साल सर्व शिक्षा अभियान की नवीन पुस्तकें आनी शुरू हो गई हैं, बीएसए कार्यालय में आई पहली खेप की पुस्तकों में सही राष्ट्रगान किया गया है। एबीएसए भारती शाक्य ने बताया कि सोमवार को पुस्तकों का सत्यापन किया गया। इस बार पुस्तकों में ‘सिंधु’ की जगह सिंध लिखा है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।