{"_id":"99e3dbadeed0b83adaa4d50416f1a405","slug":"why-this-photo-goes-viral-over-social-media","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"एक ऐसी तस्वीर जिसने हर तरफ मचा दी खलबली","category":{"title":"India News Archives","title_hn":"इंडिया न्यूज़ आर्काइव","slug":"india-news-archives"}}
एक ऐसी तस्वीर जिसने हर तरफ मचा दी खलबली
Thu, 03 Sep 2015 08:00 PM IST
Updated Thu, 03 Sep 2015 08:00 PM IST
विज्ञापन
एक ऐसी तस्वीर जिसने हर तरफ मचा दी खलबली
1 of 5
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
तुर्की, सीरिया, लीबिया और ऐसे ही कई देशों से पलायन कर यूरोप जाने वाले लोगों के बारे में लगातार खबरें आती रही हैं लेकिन शायद ही कभी इतनी खलबली मची हो। यूरोपीय देशों में इस मुद्दे पर बहस उतनी खुलकर कभी नहीं हुई जितनी इस तस्वीर के आने के बाद होने की संभावना है। (साभार- बीबीसी)
एक ऐसी तस्वीर जिसने हर तरफ मचा दी खलबली
2 of 5
फ्रांस, इंग्लैंड और जर्मनी, हंगरी जैसे देशों में अवैध रूप से शरण लेने आए
लोगों को रोके जाने के मामले भी सामने आए हैं लेकिन यह तस्वीर इस पूरी बहस
को नया आयाम दे सकती है। ये तस्वीर एक छोटे से बच्चे के शव की है जिसे
तुर्की की न्यूज़ एजेंसी ने जारी किया है और पूरी दुनिया में लोग इसे
ट्विटर पर और दूसरी सोशल साइटों पर शेयर कर रहे हैं।
एक ऐसी तस्वीर जिसने हर तरफ मचा दी खलबली
3 of 5
समुद्र तट पर औंधे मुंह गिरे इस बच्चे की मौत ने सबको हिला दिया है। दूसरे देशों में अवैध तरीकों से जाने की कोशिश में इस साल कई लोग जान गंवा चुके हैं, लेकिन इस संकट को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अब शायद नोटिस किया जा सकेगा। लाल टीशर्ट और नीली हाफ पैंट में छोटे से इस बच्चे की लाश तुर्की के बोडरम समुद्र तट पर मिली।
विज्ञापन
विज्ञापन
एक ऐसी तस्वीर जिसने हर तरफ मचा दी खलबली
4 of 5
देर रात इस जगह से लोग पलायन कर ग्रीस जा रहे थे लेकिन नौका डूब गई। इसमें 12 लोगों की मौत हो गई थी। ये सारे लोग संभवत सीरिया के थे। बच्चे की पहचान तीन वर्षीय अयलान के रूप में की गई है।
विज्ञापन
एक ऐसी तस्वीर जिसने हर तरफ मचा दी खलबली
5 of 5
अयलान का पांच साल का भाई गालिप और उसकी मां रिहान भी समुद्र में डूब गए। सिर्फ उसके पिता अब्दुल्ला कुर्दी इस घटना में जीवित बचे हैं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।