फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

तस्वीरें: शादी बाद जब प्रियंका संग ससुराल पहुंचे सुरेश रैना

Tue, 28 Jul 2015 07:13 PM IST
Updated Tue, 28 Jul 2015 07:13 PM IST
विज्ञापन

तस्वीरें: शादी बाद जब प्रियंका संग ससुराल पहुंचे सुरेश रैना

when suresh raina along with her wife priyanka reach own village

भारतीय क्रिकेटर सुरेश रैना ने कहा कप्तान बनने की तमन्ना सबकी होती है। उन्होंने कहा भगवान किसी को कप्तानी नहीं बना सकता, उसकी मेहनत ही कप्तान बना सकती है। वे सोमवार को बामनौली गांव में पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे। उन्होंने कहा कि मैं कितना भी व्यस्त हॅ, लेकिन दिन में पूजा-अर्चना करने के लिए एक बार जरूर टाइम निकालता हूं। भगवान से सच्चे मन से जो मांगता हूं, वह मन्नत पूरी होती है। जब उसने कप्तानी के लिए पूछा तो उन्होंने कहा कि मैं अपनी मेहनत पर विश्वास रखता हूं। मेहनत करने और भगवान के आशीर्वाद से कुछ भी असंभव नहीं है।

तस्वीरें: शादी बाद जब प्रियंका संग ससुराल पहुंचे सुरेश रैना

when suresh raina along with her wife priyanka reach own village

यह पूछे जाने पर की कप्तान महेंद्र सिंह धोनी और विराट के बीच क्या मनमुटाव चल रहा है तो उन्होंने कहाकि मै केवल अपने खेल पर ध्यान देता हूं। मैदान पर किसी के बीच क्या चल रहा है, मुझे नहीं पता, क्योंकि मै तो ड्रेसिंग रूम में रहता हूं। स्पॉट फिक्सिंग और आईपीएल विवाद पर पूछे जाने पर उन्होंने कहा कि क्रिकेट में पैसा, शोहरत होने के बावजूद इस तरह की घटनाएं दुख पहुंचाती है।

तस्वीरें: शादी बाद जब प्रियंका संग ससुराल पहुंचे सुरेश रैना

when suresh raina along with her wife priyanka reach own village

क्रिकेटर को अपने खेल और मेहनत पर ध्यान देना चाहिए, क्योंकि इसके बाद कुछ गलत होने को रह ही नहीं जाता। जब उसने पूछा गया कि श्रीलंका दौरे के लिए आपको क्यों नहीं चुना तो उन्होंने कहा कि अभी टी-20 वर्ल्ड कप आने वाला है। उसकी तैयारी में जुटा हूं और इस बहाने ससुराल भी आने का मौका मिल गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

तस्वीरें: शादी बाद जब प्रियंका संग ससुराल पहुंचे सुरेश रैना

when suresh raina along with her wife priyanka reach own village

पहली बार ससुराल आने पर आपको कैसा महसूस हो गया तो उन्होंने कहा बहुत अच्छा। जैसा सोचा था, उससे भी अधिक स्नेह सुसराल के लोगों से मिला। इस दौरान जब क्रिकेटर सुरेश रैना की पत्नी प्रियंका चौधरी से यह पूछा कि उनकी शादी अंतरराष्ट्रीय क्रिकेटर के साथ हुई है और शादी के बाद आपके जीवन में कितना बदलाव महसूस कर रही है तो उन्होंने कहा प्रत्येक लड़की की इच्छा होती है कि उसकी शादी एक ऐसे व्यक्ति के साथ हो जिसके पास इज्जत, शोहरत, पैसा सब कुछ हो और मुझे तो यह सब कुछ गॉड गिफ्ट के रूप में मिल गया है। मै बहुत खुश हूं, रैना को पाकर।

विज्ञापन

तस्वीरें: शादी बाद जब प्रियंका संग ससुराल पहुंचे सुरेश रैना

when suresh raina along with her wife priyanka reach own village

क्रिकेटर सुरेश रैना की खबर मिलते ही युवाओं में जोश आ गया। वे बल्ला और गेंद लेकर उनकी ओर दौड़ पडे़। उन्होंने बल्ले पर हस्ताक्षर भी कराए और रैना से क्रिकेट खेलने का आग्रह भी किया। रैना ने भी इनकार नहीं किया और बल्ला थाम लिया। जब एक युवा ने उन्हें गेंद फेंकी तो उन्होंने अपनी ससुराल की पिच पर उस पर छक्का जड़ दिया। इस पर वहां मौजूद लोग खुशी से झूम उठे।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed