फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

आरक्षण से कोई छेड़छाड़ नहीं होगी:नरेंद्र मोदी

Sun, 11 Oct 2015 08:43 PM IST
Updated Sun, 11 Oct 2015 08:43 PM IST
विज्ञापन

आरक्षण से कोई छेड़छाड़ नहीं होगी:नरेंद्र मोदी

We will not do any changes in reservation:Modi

विपक्ष का आरक्षण को समाप्त करने के प्रयास करने का आरोप पर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने कहा कि आरक्षण से कोई छेड़छाड़ नहीं की जाएगी। उनका यह बयान इसलिए महत्वपूर्ण है क्योंकि हाल ही में आरएसएस सरसंघचालक मोहन भागवत ने आरक्षण की समीक्षा करने पर जोर दिया है और इस मुद्दे को बिहार चुनाव में भी भुनाने की कोशिश की जा रही है।


आरक्षण से कोई छेड़छाड़ नहीं होगी:नरेंद्र मोदी

We will not do any changes in reservation:Modi

पीएम ने कहा कि केंद्र हो या राज्य जहां भी भाजपा की सरकार आती है वहां कुछ लोगों की ओर से यह भ्रम फैलाने की कोशिश की जाती है कि अब आरक्षण खत्म कर दिया जाएगा। प्रधानमंत्री मोदी ने आरक्षण की राजनीति करने वाले नेताओं को नसीहत दी कि समाज को आशंकित करने वाला खेल बंद होना चाहिए।
मुंबई के बांद्रा-कुर्ला कांप्लेक्स (बीकेसी) में आयोजित जनसभा को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री ने कहा कि यह झूठ फैलाया जाता है कि हम आरक्षण खत्म कर देंगे।

आरक्षण से कोई छेड़छाड़ नहीं होगी:नरेंद्र मोदी

We will not do any changes in reservation:Modi

जब केंद्र में अटल बिहारी वाजपेयी की सरकार थी तब भी ऐसा ही बवंडर फैलाया गया था। इस तरह भ्रम फैलाने वाले समाज में बैमनस्य पैदा करते हैं। डॉ. अंबेडकर ने संविधान में जो हमें दिया है उससे हमारी ताकत बढ़ी है। मोदी ने कहा कि हमने गरीबी देखी है। कभी-कभी यह सोचता हूं कि यदि अंबेडकर ने यह अधिकार नहीं दिया होता तो मोदी आज कहां होता।

विज्ञापन
विज्ञापन

आरक्षण से कोई छेड़छाड़ नहीं होगी:नरेंद्र मोदी

We will not do any changes in reservation:Modi

इसलिए संसदीय दल का नेता बनने के बाद ही हमने स्पष्ट कर दिया था कि हमारी सरकार गरीबों को समर्पित है और गरीबों के लिए काम करेगी। प्रधानमंत्री ने कहा कि बदलाव लाकर रहेंगे यह हमारा विश्वास है। बीजेपी को दलितों और पिछड़ों की सबसे बड़ी हितैषी पार्टी के रूप में पेश करते हुए मोदी ने कहा कि देश के जिन राज्यों में एससी, एसटी और ओबीसी सर्वाधिक संख्या में हैं वहां के लोगों ने बीजेपी की सरकार को चुना है।

विज्ञापन

आरक्षण से कोई छेड़छाड़ नहीं होगी:नरेंद्र मोदी

We will not do any changes in reservation:Modi

महाराष्ट्र, गुजरात, हरियाणा, झारखंड, मध्यप्रदेश जैसे राज्य इसका उदाहरण हैं। संसद में डॉ. अंबेडकर के तैलचित्र के अनावरण से लेकर भारतरत्न दिए जाने तक की कहानी का उल्लेख करते हुए प्रधानमंत्री मोदी ने कांग्रेस पर जमकर निशाना साधा। मोदी ने कहा कि देश में जो सामंतशाही मानसिकता के लोग हैं वे दलित के बेटे को समान देने के लिए तैयार नहीं हैं। साथ ही मोदी ने डॉ. अंबेडकर को सिर्फ दलितों का मसीहा बनाए जाने पर आपत्ति जताते हुए कहा कि वे केवल दलितों के नहीं शोषित पीड़ित सभी के नेता हैं।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed