फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

तस्वीरें: उफान पर वरूणा, घरों में पानी घुसने से बढ़ी मुश्किलें

Fri, 31 Jul 2015 08:11 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, वाराणसी
ब्यूरो/अमर उजाला, वाराणसी Updated Fri, 31 Jul 2015 08:11 AM IST
विज्ञापन

तस्वीरें: उफान पर वरूणा, घरों में पानी घुसने से बढ़ी मुश्किलें

Varuna River Flown high, water reached houses.

पड़ोसी राज्य मध्यप्रदेश, राजस्थान में भीषण बारिश के चलते गंगा में आए उफान का असर वरुणा पर भी पड़ा है। काशी में गुरुवार की दोपहर वरुणा किनारे की बस्तियां बाढ़ से घिर गईं। चौबीस घंटे में एक मीटर बढ़ाव से वरुणा का पानी सरैया बस्ती में घुस गया।

तस्वीरें: उफान पर वरूणा, घरों में पानी घुसने से बढ़ी मुश्किलें

Varuna River Flown high, water reached houses.

आठ से अधिक घरों में पानी भरने से चूल्हा जलाने की भी सुरक्षित जगह नहीं बची। लोग बिस्तर, बर्तन समेटकर सुरक्षित स्थानों पर जान लगे हैं। केंद्रीय जल आयोग के अभियंताओं का कहना है कि अभी 18 घंटे से अधिक समय तक गंगा के जल दबाव से वरुणा में बढ़ाव होता रहेगा। यही हाल रहा तो तमाम परिवारों को घर छोड़ने के लिए मजबूर होना पड़ेगा।

तस्वीरें: उफान पर वरूणा, घरों में पानी घुसने से बढ़ी मुश्किलें

Varuna River Flown high, water reached houses.

वरुणा किनारे जलाल बाबा मस्जिद गुरुवार को बाढ़ के पानी से घिर गई। सरैया में वरुणा नदी पर बने रेलवे पुल से महज दो सौ मीटर पश्चिम तट पर ही बना सैयदा बीबी के घर में दोपहर बाद बाढ़ का पानी भर गया। वह अजुब सलातीन समेत अपने चार पुत्रों को लेकर किराए का मकान दिन भर ढूंढती रही लेकिन शाम तक सफलता नहीं मिली थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

तस्वीरें: उफान पर वरूणा, घरों में पानी घुसने से बढ़ी मुश्किलें

Varuna River Flown high, water reached houses.

सैयदा का परिवार फिलहाल बस्ती के मैदान में ही रात गुजारेगा। इसी तरह मुहम्मद इकबाल, कलाम और इस्माइल की भी गृहस्थी पर पानी पड़ गया है। सरफराज के घर में तो घुटने भर पानी भर गया है। उसके परिजन बस्ती में ही रहने वाले रिश्तेदार शमशुद्दीन के घर पर अब शरण लेंगे।

विज्ञापन

तस्वीरें: उफान पर वरूणा, घरों में पानी घुसने से बढ़ी मुश्किलें

Varuna River Flown high, water reached houses.

इसी तरह जैनुल आब्दीन के घर में जब पानी भरने लगा तब उसने दोपहर बाद ही अपनी बीवी परमीन बानों को पुत्र मोहम्मद शाहिद के साथ उसके मायके भेज दिया। अब वह अपनी बूढ़ी मां के  साथ किराए का घर ढूंढ रहा है। जैनुल ने बताया कि घर मिलते ही वह शिफ्ट हो जाएगा, ताकि बाढ़ में गृहस्थी का सामान बचाया जा सके। ऐसी ही हालत अन्य प्रभावित परिवारों की है। बाढ़ से बस्ती घिरने के बाद ये सभी सुरक्षित ठिकाने की तलाश में हैं।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed