फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

100 व्हाट्स एप ग्रुप पर पुलिस की नजर, रहिए इनसे दूर

Mon, 12 Oct 2015 08:45 AM IST
Updated Mon, 12 Oct 2015 08:45 AM IST
विज्ञापन

100 व्हाट्स एप ग्रुप पर पुलिस की नजर, रहिए इनसे दूर

up police monitor 100 whatsapp group who spread communal violence through message

अगर आप भी व्हाट्स एप यूज करते-करते किसी झमेले में न फंस जाए, इसलिए समय रहते ही सचेत हो जाना चाहिए। अमन के दुश्मन माहौल में नफरत का जहर घोलने के लिए सोशल मीडिया को लगातार हथियार बना रहे हैं। शमसाबाद का बवाल फेसबुक की एक भड़काऊ पोस्ट ने ही कराया था। इसके बाद पुलिस ने फेसबुक और व्हाट्स एप ग्रुप की निगरानी तेज तो की, लेकिन खुराफाती बाज नहीं आए।

ब्यूरो/अमर उजाला, आगरा।

100 व्हाट्स एप ग्रुप पर पुलिस की नजर, रहिए इनसे दूर

up police monitor 100 whatsapp group who spread communal violence through message

दादरीकांड के बाद गोकशी को लेकर लगातार धार्मिक भावना भड़काने वाले मैसेज पोस्ट  किए जा रहे हैं। हार्दिक पटेल के आंदोलन की आड़ लेकर आरक्षण की आग भी सुलगाई जा रही है। अगर आपको सोशल मीडिया पर कोई आपत्तिजनक मैसेज या तस्वीर नजर आती है तो आप रेंज साइबर सेल पर कर सकते हैं शिकायत।

100 व्हाट्स एप ग्रुप पर पुलिस की नजर, रहिए इनसे दूर

up police monitor 100 whatsapp group who spread communal violence through message

डीआईजी की साइबर सेल ने भड़काऊ मैसेज पोस्ट करने वाले ऐसे 20 व्हाट्स ग्रुप बंद कराने के लिए व्हाट्स एप कंपनी को लिखा है। कार्रवाई के लिए 10 फेसबुक ग्रुप भी चिह्नित कर लिए गए। कुल 100 ग्रुप पर पुलिस की नजर है। इनमें से ज्यादातर के ग्रुप एडमिन आगरा के ही रहने वाले हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

100 व्हाट्स एप ग्रुप पर पुलिस की नजर, रहिए इनसे दूर

up police monitor 100 whatsapp group who spread communal violence through message

पुलिस तीन स्टेप में कार्रवाई कर रही है। पहले ग्रुप बंद कराया जाता है। इसके बाद ग्रुप एडमिन को नोटिस भेजकर चेतावनी दी जाती है। अगर बाज न आए तो उसके खिलाफ  केस दर्ज किया जाता है। साइबर सेल के सूत्रों का कहना है कि गुजरात के युवा नेता हार्दिक पटेल के आंदोलन पर आरक्षण के पक्ष और विपक्ष में मैसेज चल रहे हैं। इनमें कई आपत्तिजनक हैं। व्हाट्स एप ग्रुप पर इन्हें ट्रेस किया गया है।

विज्ञापन

100 व्हाट्स एप ग्रुप पर पुलिस की नजर, रहिए इनसे दूर

up police monitor 100 whatsapp group who spread communal violence through message

पुलिस अधिकारियों का कहना है कि किसी की धार्मिक भावना या आस्था आहत करने वाले मैसेज पर आईपीसी की धारा में केस दर्ज किया जा सकता है। अगर किसी पोस्ट पर बवाल हो जाता या सांप्रदायिक अथवा जातीय तनाव फैल जाता है, तो उसके खिलाफ रासुका के तहत भी कार्रवाई की जा सकती है। शमसाबाद प्रकरण में फेसबुक पर आपत्तिजनक मैसेज पोस्ट करने के आरोपी पर पुलिस एनएसए लगा चुकी है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed