{"_id":"c6666c50c4aa510f546eed7d94a529b5","slug":"two-brothers-killed-in-up","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"तस्वीरें: दिनदहाड़े दो भाइयों को भूना, आगजनी","category":{"title":"India News Archives","title_hn":"इंडिया न्यूज़ आर्काइव","slug":"india-news-archives"}}
तस्वीरें: दिनदहाड़े दो भाइयों को भूना, आगजनी
Sun, 29 Mar 2015 02:24 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, हाथरस, संतकबीरनगर
ब्यूरो/अमर उजाला, हाथरस, संतकबीरनगर
Updated Sun, 29 Mar 2015 02:24 PM IST
विज्ञापन
तस्वीरें: दिनदहाड़े दो भाइयों को भूना, आगजनी
1 of 7
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
हाथरस के निकटवर्ती कस्बा मुरसान में दबंगों ने एक वकील और उसके भाई को दिनदहाड़े बीच सड़क पर गोलियों से भून दिया। दोनों की मौके पर ही मौत हो गई। इस दोहरे हत्याकांड के बाद कस्बे में जमकर बवाल हुआ। आक्रोशित लोगों ने हाथरस-मथुरा रोड पर जाम लगाकर आगजनी की। मामले में चार भाइयों के खिलाफ नामजद रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। घटना के पीछे लेन-देन का विवाद बताया गया है।
तस्वीरें: दिनदहाड़े दो भाइयों को भूना, आगजनी
2 of 7
थाना मुरसान क्षेत्र के गांव ताजपुर निवासी अधिवक्ता मुकेश ठेनुआं पुत्र बहादुर सिंह दीवानी कोर्ट में प्रेक्टिस करते थे। वह और उसका बड़ा भाई लवली शनिवार की सुबह दस बजे जब पैदल ही कस्बा मुरसान आ रहे थे तो पहले से घात लगाकर मौजूद हमलावरों ने इन दोनों पर ताबड़तोड़ फायरिंग शुरू कर दी। एक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दूसरे ने मथुरा रोड पर पहुंचकर दम तोड़ दिया। ताबड़तोड़ फायरिंग करने के बाद हमलावर बड़े आराम से वहां से निकल गए।
तस्वीरें: दिनदहाड़े दो भाइयों को भूना, आगजनी
3 of 7
घटना की सूचना मिलते ही मृतकों के परिजन व गांव के लोग घटनास्थल पर आ गए। वहां इन लोगों ने पहले तो आरोपी पक्ष के एक मकान के बाहर दुकान तोड़-फोड़ की और उसके बाद मथुरा रोड पर कुछ दुकानों से टायरों में आग लगाकर जाम लगा दिया। आक्रोशित लोगों ने एक मीडियाकर्मी के साथ भी मारपीट की।
विज्ञापन
विज्ञापन
तस्वीरें: दिनदहाड़े दो भाइयों को भूना, आगजनी
4 of 7
लोगों की नाराजगी इस बात को लेकर थी कि थाने के निकट ही दोहरा हत्याकांड हुआ और पुलिस उन्हें पकड़ नहीं सकी। मौके पर सीओ सादाबाद, एएसपी आदि पहुंच गए। अधिकारियों ने लोगों को समझाने-बुझाने की कोशिश की लेकिन आक्रोशित लोग नहीं माने। बाद में एसपी दीपिका तिवारी व डीएम शमीम भी वहां आ गए। एसपी ने सख्ती दिखाते हुए खुद डंडा हाथ में लिया और फिर पुलिस ने भीड़ को खदेड़ना शुरू कर दिया।
विज्ञापन
तस्वीरें: दिनदहाड़े दो भाइयों को भूना, आगजनी
5 of 7
थोड़ी देर में भीड़ वहां से तो छंट लग गई लेकिन आक्रोशित लोगों ने इसी रोड पर आगे जाकर फिर जाम लगाकर आगजनी कर दी। बाद में पुलिस ने वहां पहुंचकर भी भीड़ को खदेड़ दिया। पुलिस ने मृतकों के कुछ परिजनों व अन्य लोगों को समझाया-बुझाया और तब कहीं जाकर दो घंटे बाद जाम खुल सका। बाद में डीआईजी गोविंद अग्रवाल भी घटनास्थल पर पहुंच गए। इस दौरान थाने में भीड़ के साथ क्षेत्रीय विधायक देवेंद्र अग्रवाल भी आ गए। उन्होंने डीआईजी से कोतवाल सादाबाद के खिलाफ कार्रवाई करने व मृतकों के परिजनों को मुआवजे के साथ आरोपियों की शीघ्र गिरफ्तारी की मांग की।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।