फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

नाले के रास्ते बनाई सुरंग, बैंक लूटने ही वाले थे कि...

Sat, 17 Oct 2015 03:19 AM IST
Updated Sat, 17 Oct 2015 03:19 AM IST
विज्ञापन

नाले के रास्ते बनाई सुरंग, बैंक लूटने ही वाले थे कि...

tunnel found for bank rob in rampur

यूपी के रामपुर में यूनियन बैंक ऑफ इंडिया की सिविल लाइंस शाखा में नाले के रास्ते सुरंग बनाकर बैंक लूटने की तैयारी कर ली गई थी। शुक्रवार शाम नाला निर्माण के दौरान जब पत्थर हटाए गए तो सुरंग की जानकारी मिली। (सभी फोटो और रिपोर्ट: अमर उजाला ब्यूरो, रामपुर)

नाले के रास्ते बनाई सुरंग, बैंक लूटने ही वाले थे कि...

tunnel found for bank rob in rampur

यहां काफी समय से नाला निर्माण चल रहा है। शुक्रवार शाम जब यूनियन बैंक की शाखा के पास नाले पर पड़े पत्थर हटाए गए तो सुरंग नजर आई। नाले में उतरकर देखा तो दीवार काटकर सुरंग बनाई थी। सुरंग वहां तक पहुंच गई थी, जहां बैंक का कैश रखा जाता है। फर्श काटकर किसी भी समय बैंक के कैश रूम तक पहुंचा जा सकता था। इसकी जानकारी मिलते ही बैंक कर्मचारियों के होश उड़ गए।

नाले के रास्ते बनाई सुरंग, बैंक लूटने ही वाले थे कि...

tunnel found for bank rob in rampur

जानकारों का कहना है कि सुरंग बनाने का काम काफी समय से चल रहा होगा, क्योंकि लगभग 10 फीट तक सुरंग बनाई जा चुकी थी। जहां बैंक का एटीएम रखा हुआ है उसकी दीवार भी काटी जा चुकी थी। बदमाशों को बस किसी ऐसे दिन का इंतजार था जब वो आसानी से सुरंग के सहारे बैंक के कैश रूम तक पहुंच जाए। सुरंग पर लोगों की नजर पड़ जाने से उनकी योजना विफल हो गई।

विज्ञापन
विज्ञापन

नाले के रास्ते बनाई सुरंग, बैंक लूटने ही वाले थे कि...

tunnel found for bank rob in rampur

फिल्मी स्टाइल में बैंक की शाखा में सुरंग बनाकर लूटने की योजना रामपुर में पहली बार सामने आई है। सबसे अहम बात यह है कि यहां 24 घंटे ट्रैफिक रहता है। इसके बाद भी बदमाशों ने नाले के रास्ते सुरंग तैयार कर ली। सुरंग लगभग 10 फीट तक बनाई जा चुकी है, इसको देखकर तो यही लगता है कि योजनाबद्ध तरीके से शातिर बदमाशों ने बैंक लूटने की योजना बनाई थी।

विज्ञापन

नाले के रास्ते बनाई सुरंग, बैंक लूटने ही वाले थे कि...

tunnel found for bank rob in rampur

नाले के रास्ते सुरंग बनाने वाले पूरी तैयारी के साथ वहां आते थे। सुरंग बनाने के दौरान वो कपड़े भी दूसरे पहन लेते थे। सुरंग के रास्ते में एक पॉलीथिन में बदमाशों के कपड़े भी टंगे हुए मिले हैं। इसके अलावा वहां पर सुरंग से निकलने वाला मलबा भी पड़ा मिला। मलबा देखकर किसी को संदेह इसलिए नहीं होता था कि वहां पर नाला निर्माण का कार्य चल रहा है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed