फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

वो भारतीय धुरंधर, जिनके हाथों में दिग्गज कंपनियों की कमान

Wed, 12 Aug 2015 01:26 PM IST
Updated Wed, 12 Aug 2015 01:26 PM IST
विज्ञापन

वो भारतीय धुरंधर, जिनके हाथों में दिग्गज कंपनियों की कमान

top global mnc ceo

सुंदर पिचाई गूगल के नए सीईओ बने हैं। गूगल ने कंपनी में बदलाव कर के नई कंपनी अल्फाबेट बनाई है। लेकिन गूगल की ज़िम्मेदारी पिचाई के पास होगी।लेकिन पिचाई अकेले नहीं हैं। भारतीय मूल के कई सीईओ आज दुनिया की जानी मानी बहुराष्ट्रीय कंपनियों की अगुआई कर रहे हैं। आइए जानते हैं ऐसे ही और लोगों के बारे में



वो भारतीय धुरंधर, जिनके हाथों में दिग्गज कंपनियों की कमान

top global mnc ceo

सत्या नडेला-माइक्रोसॉफ्ट के सीईओ नडेला हैदराबाद में पैदा हुए और मनिपाल इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी से उन्होंने पढ़ाई की।आगे चलकर उन्होंने अमरीका की शिकागो यूनिवर्सिटी और यूनिवर्सिटी ऑफ विस्कांसिन में भी पढ़ाई की। तेलुगूभाषी नडेला की डिग्री इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग की है।माइक्रोसॉफ्ट से लंबे समय तक जुड़े रहे नडेला को वर्ष 2014 में कंपनी का सीईओ नियुक्त किया गया।

वो भारतीय धुरंधर, जिनके हाथों में दिग्गज कंपनियों की कमान

top global mnc ceo

इंदिरा नूई- दुनिया की सौ ताकतवर महिलाओं में शामिल इंदिरा नूई पेप्सिको कंपनी की सीईओ हैं। मद्रास क्रिश्चियन कॉलेज, आईआईएम कोलकाता और फिर येल स्कूल ऑफ मैनेजमेंट में पढ़ाई कर चुकी इंदिरा ने 1994 में पेप्सीको में काम करना शुरू किया जिसके बाद उन्हें 2001 में मुख्य वित्तीय अधिकारी बनाया गया।अगले दस सालों तक कई कार्यक्रमों की अगुआई करने वाली इंदिरा को 2011 में पेप्सिको ने मुख्य कार्यकारी अधिकारी नियुक्त किया।

विज्ञापन
विज्ञापन

वो भारतीय धुरंधर, जिनके हाथों में दिग्गज कंपनियों की कमान

top global mnc ceo

निकेश अरोड़ा-पूर्व में गूगल से जुड़े रहे निकेश इस समय सॉफ्टबैंक के मुख्य ऑपरेटिंग अधिकारी और अध्यक्ष हैं। उनकी पढ़ाई आईआईटी बनारस से हुई और फिर उन्होंने अमरीका में बोस्टन कॉलेज और नॉर्थवेस्टर्न यूनिवर्सिटी से पढ़ाई की।वो लंबे समय तक गूगल से जुड़े रहे और वर्ष 2014 में उन्होंने गूगल से जब इस्तीफा दिया तो वो मुख्य बिजनेस अधिकारी थे। उसके बाद उन्होंने सॉफ्टबैंक में अध्यक्ष और सीओओ का पदभार संभाला।

विज्ञापन

वो भारतीय धुरंधर, जिनके हाथों में दिग्गज कंपनियों की कमान

top global mnc ceo

अजय बंगा-इस साल अमेरिकी राष्ट्रपति बराक ओबामा ने इनको व्यापार नीति से संबन्धित राष्ट्रपति सलाहकार समिति के एक सदस्य के रूप में सेवा करने के लिए नियुक्त किया है। मास्टर कार्ड कंपनी के सीईओ के रूप मे साल के 79 करोड़ के साथ अजय जी का रैंक 5 है। इन्होने नैस्ले और पेप्सिको कंपनी मे भी काम किया है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed