बहुत मारक हैं भारत के पास मौजूद ये टॉप 3 विमान, तस्वीरें
दुनिया के दस सबसे तेज, सबसे घातक और खुफिया तरीके से वार करने वाले पांचवी पीढ़ी के लड़ाकू विमानों में तीन हमारे भी है। देखिए खूबियां।
बहुत मारक हैं भारत के पास मौजूद ये टॉप 3 विमान, तस्वीरें
पांचवी पीढ़ी के सबसे घातक लड़ाकू विमानों में तीन भारत के भी है। डीआरडीओ हिंदुस्तान एयरोनॉटिक्स लिमिटेड के जरिए एडवांस्ड मीडियम कमबेट एयरक्राफ्ट बना रहा है। ये दो इंजन और सिंगल सीट वाला मल्टीरोल लड़ाकू विमान खुफिया तरीके से दुश्मन के परखचे उड़ाने के लिए तैयार किया जा रहा है। इसके आगे तेजस, सुखोई और राफेल भी नहीं लगेंगे। वंडर्सलिस्ट.कॉम के मुताबिक पांचवी पीढ़ी के विमानों की फेहरिस्त में ये 10वें नंबर है।
बहुत मारक हैं भारत के पास मौजूद ये टॉप 3 विमान, तस्वीरें
भारत का सुखोई भी पांचवीं पीढ़ी के सबसे घातक विमानों में शामिल है। इसे भारत और रूस के साझा सहयोग से तैयार किया जा रहा है। साल 2014 से इसका परीक्षण शुरू हो चुका है, 2022 में इसे वायुसेना के बेड़े में शामिल कर लिया जाएगा। ये आसमान से कहर बरपाने वाला उच्च मारक क्षमता का मल्टीरोल लड़ाकू विमान है। इसे आठवें नंबर पर रखा गया है। आगे की स्लाइड्स में देखिए और विमानों की लिस्ट।
बहुत मारक हैं भारत के पास मौजूद ये टॉप 3 विमान, तस्वीरें
चीन का शेनयांग जे-31 नौवें नंबर पर है। मध्यम आकार के दो इंजन वाले इस विमान को गिरफॉल्कन या फॉल्कन हॉक भी कहते हैं। इसे साल 2012 में ही बना लिया गया था, लेकिन मौजूदा वक्त में ये अंडर डिवेलपमेंट है।
बहुत मारक हैं भारत के पास मौजूद ये टॉप 3 विमान, तस्वीरें
तुर्की की टर्किश एयरोस्पेस इंडस्ट्रीज पांचवी पीढ़ी का लड़ाकू विमान टीएफएक्स बना रही है। इसी के साथ तुर्की भी अमेरिका, रूस, चीन जापान और दक्षिण कोरिया समेत उन देशों की कतार में शामिल हो गया है जो पांचवीं पीढ़ी के विमान बना रहे हैं। टीएफएक्स सातवें नंबर पर शामिल है।