{"_id":"30f09a3ea1c32e0f0fd832b0d4942eeb","slug":"time-bomb-found-in-meerut-passanger","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"ट्रेन में बोला 'थैला देखते रहना', उसमें था बम","category":{"title":"India News Archives","title_hn":"इंडिया न्यूज़ आर्काइव","slug":"india-news-archives"}}
ट्रेन में बोला 'थैला देखते रहना', उसमें था बम
Sat, 27 Sep 2014 08:05 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, मेरठ
ब्यूरो/अमर उजाला, मेरठ
Updated Sat, 27 Sep 2014 08:05 AM IST
विज्ञापन
ट्रेन में बोला 'थैला देखते रहना', उसमें था बम
1 of 7
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
कहीं आतंकियों की निशाने में मेरठ तो नहीं। बृहस्पतिवार को मेरठ आने वाली मेरठ-रेवाड़ी पैसेंजर में बम मिलने से सनसनी फैल गई। पुलिस अधिकारी मामले को बिजनौर में बम धमाके के प्लान से जोड़कर देख रहे हैं। खास बात यह है कि टाइम बम में समय तय नहीं था।
ट्रेन में बोला 'थैला देखते रहना', उसमें था बम
2 of 7
बृहस्पतिवार सुबह सात बजे मेरठ से रेवाड़ी पैसेंजर (संख्या 54421) ट्रेन गई थी। करीब दोपहर 2.30 बजे ट्रेन रेवाड़ी से मेरठ के लिए चली। रेवाड़ी स्टेशन पर ट्रेन में थैला रखकर एक युवक एक यात्री से बोलकर गया कि थैले पर थोड़ा ध्यान रखे। काफी देर तक युवक वापस नहीं लौटा तो उसने दो तीन यात्रियों से थैले के बारे में बताया।
ट्रेन में बोला 'थैला देखते रहना', उसमें था बम
3 of 7
युवक ने जीआरपी एएसआई सुरेश और रामनिवास को जानकारी दी। उन्होंने थैला देखा तो उसमें बम मिला। स्टेशन पर ट्रेन में बम की सूचना पर यात्रियों में अफरातफरी मच गई। आनन फानन में गुड़गांव से पहुंची बम स्क्वॉयड टीम ने बम को डिफ्यूज किया, तब जाकर बड़ा हादसा टला।
विज्ञापन
विज्ञापन
ट्रेन में बोला 'थैला देखते रहना', उसमें था बम
4 of 7
लोगों का कहना है कि बिजनौर में बम धमाके करने का प्लान करने वाले आतंकियों ने मेरठ तो निशाना नहीं बना लिया। खुफिया विभाग की रिपोर्ट के अनुसार मेरठ में आतंकियों के कई मददगार छिपे हुए हैं। त्योहार में आतंकी साया मंडराने का अंदेशा जताते पुलिस ने जनपद के धार्मिक स्थलों पर चौकसी बढ़ाई है।
विज्ञापन
ट्रेन में बोला 'थैला देखते रहना', उसमें था बम
5 of 7
बम मिलने के बाद जीआरपी ने ट्रेन खाली कराई। यात्रियों की सुरक्षा देखते रेलवे पुलिस ट्रेन में मेरठ तक साथ आई। मामले की जानकारी मेरठ रेलवे अधिकारियों को नहीं है। ट्रेन डेढ़ घंटे लेट आई, तब भी मेरठ जीआरपी ने इसका कारण जानना मुनासिब नहीं समझा।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।