तीन लड़कों ने खुद को लगाई आग, फायर ब्रिगेड के आगे लेटी महिलाएं
अनिल, सुनील और राजकुमार बृहस्पतिवार दोपहर घर से यह कहकर निकले थे कि बहुत हो गया। हम डीएम ऑफिस मरने जा रहे हैं। खुद को आग लगाकर जान दे देंगे। (ब्यूरो/अमर उजाला, मेरठ)
तीन लड़कों ने खुद को लगाई आग, फायर ब्रिगेड के आगे लेटी महिलाएं
घर की महिलाओं ने इन्हें रोकने की कोशिश की थी तो तीनों महिलाओं को झटककर एक ही बाइक से वहां से निकल गए थे। उनके पीछे-पीछे ही महिलाएं भी चिल्लाते हुए कलक्ट्रेट पहुंच गई थीं।
तीन लड़कों ने खुद को लगाई आग, फायर ब्रिगेड के आगे लेटी महिलाएं
उनके सामने ही तीनों ने खुद पर तेल उड़ेल कर आग लगा ली थी। आग बुझाने के बजाए महिलाओं ने वहां हंगामा करना शुरू कर दिया। यही नहीं, फायर ब्रिगेड की गाड़ी के आगे भी लेट गईं। पुलिस ने आठ महिलाओं को हिरासत में ले लिया। हालांकि बाद में उन्हें छोड़ दिया गया।
तीन लड़कों ने खुद को लगाई आग, फायर ब्रिगेड के आगे लेटी महिलाएं
इस सनसनीखेज घटनाक्रम के दौरान कलक्ट्रेट में चहल-पहल थी। लेकिन तीनों युवकों पर जैसे जुनून सवार था। उन्होंने आसपास के लोगों की परवाह नहीं की। बाइक से उतरे। कुछ देर आपस में बात की और फिर देखते ही देखते अपने ऊपर केरोसिन डालना शुरू कर दिया। तब तक उनके परिवार की महिलाएं भी वहां पहुंच चुकी थीं।
तीन लड़कों ने खुद को लगाई आग, फायर ब्रिगेड के आगे लेटी महिलाएं
उनके शोर मचाने पर आसपास के लोगों का ध्यान इन युवकों की तरफ गया तो युवकों ने उनकी आंखों के सामने ही खुद को आग के हवाले कर दिया। महिलाएं और अन्य लोग तो सिर्फ शोर मचाते रहे जबकि डीएम ऑफिस पर तैनात होमगार्डों ने आगे बढ़कर जैसे-तैसे आग को बुझाया। बाद में पुलिस तीनों युवकों को जिला अस्पताल ले गई।