फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

ये है इंडियाः 'हिंदू' बनते हैं राम और सीता 'मुसलमान'!

Thu, 22 Oct 2015 05:57 PM IST
विदित मेहरा
विदित मेहरा Updated Thu, 22 Oct 2015 05:57 PM IST
विज्ञापन

ये है इंडियाः 'हिंदू' बनते हैं राम और सीता 'मुसलमान'!

This is India where Hindu plays Ram and Muslim Sita in Ram Leela

देश में जहां धर्म के नाम पर मार-काट मची हुई है, वहीं इससे परे दिल्ली में हो रही रामलीला में हिंदू-मुस्लिम एकता का अनूठा संगम देखने को मिल रहा है। 'अगर कोई मुझसे कहेगा कि मैं सीता का किरदार नहीं कर सकती क्योंकि मैं एक मुसलमान हूं, तो मैं उससे कहूंगी कि क्यों नहीं कर सकती हूं, सबसे पहले मैं एक इंसान हूं।'ऐसा कहना है 19 वर्षीया रोमा हैदर खान का जो दिल्ली के हरिनगर में हो रही रामलीला में सीता का किरदार निभा रही हैं।

ये है इंडियाः 'हिंदू' बनते हैं राम और सीता 'मुसलमान'!

This is India where Hindu plays Ram and Muslim Sita in Ram Leela

सिर्फ सीता ही नहीं, इस रामलीला में 'राम' हैं हिंदू लेकिन हनुमान बने हैं ईसाई, रावण बने हैं एक सिख कलाकार। आज जहां देश में जगह-जगह से सांप्रदायिक तनाव की खबरें आ रही हैं, वहीं इस रामलीला में सभी धर्मों का एक साथ होना आपसी सद्भाव और भाईचारे की मिसाल है।

ये है इंडियाः 'हिंदू' बनते हैं राम और सीता 'मुसलमान'!

This is India where Hindu plays Ram and Muslim Sita in Ram Leela

क्या एक मुसलमान होकर सीता का किरदार निभाने पर रोमा के घरवालों ने नाराजगी नहीं जताई? क्या उनके घरवालों ने उन्हें कुछ कहा नहीं? ये सवाल मेरे मन में था। पत्राचार से स्नातक की पढ़ाई करने वाली रोमा ने कहा, "घरवाले और दोस्त बहुत ख़ुश हुए कि मैं मां सीता का किरदार निभा रही हूं। कुछ दोस्तों ने जरूर एतराज
किया था पर उनको मैंने कहा कि इसमें कुछ गलत नहीं है।"

विज्ञापन
विज्ञापन

ये है इंडियाः 'हिंदू' बनते हैं राम और सीता 'मुसलमान'!

This is India where Hindu plays Ram and Muslim Sita in Ram Leela

पर 'रावण' का किरदार निभा रहे सुरिंदर सिंह जो कि सिख हैं कहते हैं कि उनके दोस्त उन्हें कई बार टोक देते हैं। सुरिंदर सिंह कहते हैं, "मेरे घरवाले और दोस्त अक्सर मुझसे कहते हैं कि ऐसा कब तक चलेगा? मैं कहता हूं जब तक ऊपरवाले की मर्जी है तब तक।"

विज्ञापन

ये है इंडियाः 'हिंदू' बनते हैं राम और सीता 'मुसलमान'!

This is India where Hindu plays Ram and Muslim Sita in Ram Leela

इस रामलीला समिति के अध्यक्ष हैं रिपुदमन कौशिक जो रामलीला के शुरू होने से पहले माइक पर ऐलान करते हैं कि इस बार सीता का किरदार रोमा हैदर खान निभा रही हैं। ये पूछे जाने पर कि अगर मौका मिला तो क्या वो मुस्लिम धर्म के लिए कोई बड़ा कार्यक्रम करेंगे? उसका संचालन करेंगे?वो कहते हैं, "मैं ज़रूर करता पर मुझे मुस्लिम धर्म के बारे में ज़्यादा पता नहीं है जिसकी वजह से मैं ऐसा नहीं कर पाऊंगा।"

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed