इन करोड़पतियों ने बेतुके शौक पर उड़ा दिया पैसा
फर्ज कीजिए आप करोड़पति हैं, तो आप सबसे पहले अपने पैसों का क्या करना चाहेंगे। हममे से अधिकांश लोग अपने अधिकांश पैसे को भविष्य के लिए सुरक्षित करना चाहेंगे, लेकिन हम आपको कुछ ऐसी शख्सियतों के बारे में बताने जा रहे हैं जो करोड़पति थे लेकिन उन्होंने अपने पैसों को अपने बेतुके शौक को पूरा करने में लुटा दिया। आप भी जाने कौन हैं वो।
इन करोड़पतियों ने बेतुके शौक पर उड़ा दिया पैसा
रॉबर्ट क्लार्क ग्राह्म: अगर कोई अरबपति बनता है तो वो कम से कम यह नहीं सोच सकता कि वो खुद का एक स्पर्म बैंक खोलेगा, लेकिन ग्राह्म ने ऐसा ही किया। ग्राह्म के इस स्पर्म बैंक की खासियत यह थी कि यहां पर डोनेशन सिर्फ उन्हीं से लिया जाता था जिन्होंने नोबल पुरस्कार जीता होता है।
इन करोड़पतियों ने बेतुके शौक पर उड़ा दिया पैसा
बिड्जीना इवांसविली: यह एक ऐसा नाम है जिसे आप चीनी फिल्म के एक बुरे किरदार वाले व्यक्ति के रुप में समझ सकते हैं, लेकिन जार्जिया के पूर्व प्रधानमंत्री रूस के पहले अरबपति थे। उनका घर भी कुछ ऐसा था जैसा पुरानी फिल्मों में विलेन का हुआ करता था। उनके घर की अधिकांश बनावट शीशे से बनी हुई थीं। उन्होंने अपने घर में पेंग्विन के लिए एक छोटा चिडियाघर भी बना रखा था।
इन करोड़पतियों ने बेतुके शौक पर उड़ा दिया पैसा
बॉब पारसन: बॉब पारसन वेब डोमैन गो डैडी को होस्ट करते हैं। यह वही साइट है जो सुपर बाउल के दौरान एक राष्ट्रीय टेलिविजन चैनल पर एक नग्न मॉडल को दिखाती है। पारसन ने अपनी अफ्रीका की यात्रा का एक वीडियो जारी किया था। इसमें दिखाया गया कि वो एक हाथी का सिकार करते हैं, उन्होंने दावा किया कि यह एक संत जैसा काम था क्योंकि हाथी ने फसल को नुकसान किया था।
इन करोड़पतियों ने बेतुके शौक पर उड़ा दिया पैसा
क्लाइव पामर: क्लाइव पामर ने जुरासिक पार्क फिल्म देखी और सोचा कि उनके पास इतना पैसा है कि वो इस फिल्म की कहानी को सच कर सकते हैं। उन्होंने डायनासोर का क्लोन बनाने की खूब कोशिश की लेकिन बाद में उन्हें रोबोट डायनासोर से ही काम चलाना पड़ा, जिसे उन्होंने डिज्नी वर्ल्ड में लगाया।