वाट्सएप पर पैगम्बर के बारे में आपत्तिजनक मैसेज, बवाल
वाट्सएप पर हजरत मोहम्मद साहब के बारे में की गई आपत्तिजनक टिप्पणी से आहत लोगों ने शुक्रवार को जुमे की नमाज के बाद कस्बे में बाजार बंद कर रोष का इजहार किया और कोतवाली गेट पर कुछ देर धरना भी दिया।
वाट्सएप पर पैगम्बर के बारे में आपत्तिजनक मैसेज, बवाल
बृहस्पतिवार को हरिद्वार से भेजा गया यह मैसेज कस्बे के पंजाबी कॉलोनी निवासी एक युवक ने लोकल ग्रुप में डाला था। इसी ग्रुप से जुड़े निसार अहमद ने इस बारे में कस्बे के दो लोगों को नामजद कर आईपीसी की धारा 153 बी, 295 ए, सूचना तकनीकी अधिनियम 2000 की धारा 66 ए और 67 के तहत रिपोर्ट दर्ज करा दी है। आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए दो टीमें बना दी गई हैं।
वाट्सएप पर पैगम्बर के बारे में आपत्तिजनक मैसेज, बवाल
मूल मैसेज चूंकि हरिद्वार से भेजा गया था इसलिए दरोगा अशोक कुमार यादव के नेतृत्व में पुलिस की चार सदस्यीय टीम हरिद्वार रवाना हो गई है। कस्बे में तनाव के मद्देनजर अतिरिक्त फोर्स लगा दी गई है।
वाट्सएप पर पैगम्बर के बारे में आपत्तिजनक मैसेज, बवाल
उझानी के ग्रुप में मैसेज बृहस्पतिवार को आ गया था। कानोंकान खबर फैलते ही शहर में गुस्सा बढ़ने लगा। शाम करीब साढ़े चार बजे मोहल्ला अहीरटोला निवासी निसार अहमद ने मैसेज की जानकारी मौलानाओं को दी। रात में करीब 11 बजे लोग कोतवाली पहुंच गए और पुलिस को सूचना दी। शुक्रवार सुबह बिल्सी रोड बाजार में इकट्ठे हुए लोगों ने नाराजगी जाहिर करते हुए अपने समुदाय के लोगों की दुकानें बंद करा दीं। दूसरे समुदाय के लोगों ने खुद ही दुकानें बंद कर दीं।
वाट्सएप पर पैगम्बर के बारे में आपत्तिजनक मैसेज, बवाल
हालात बिगड़ते देख अफसर पीएसी के साथ मौके पर पहुंच गए। आसपास के थानों का फोर्स भी बुला लिया गया। जुमे की नमाज के बाद लोगों ने घंटाघर चौराहा और कोतवाली गेट पर नारेबाजी करते हुए प्रदर्शन शुरू कर दिया। पुलिसकर्मियों ने प्रदर्शनकारियों को समझाने की कोशिश की। इस दौरान बाजार में कई बार भगदड़ भी मची।