{"_id":"a6710abd5eb8ad75a857ea3650e27597","slug":"tension-in-two-groups-in-meerut","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"बस से छात्राओं को खींचा, दो समुदायों में भारी बवाल ","category":{"title":"India News Archives","title_hn":"इंडिया न्यूज़ आर्काइव","slug":"india-news-archives"}}
बस से छात्राओं को खींचा, दो समुदायों में भारी बवाल
Tue, 08 Sep 2015 07:14 AM IST
Updated Tue, 08 Sep 2015 07:14 AM IST
विज्ञापन
बस से छात्राओं को खींचा, दो समुदायों में भारी बवाल
1 of 9
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
हैबतपुर बस स्टैंड पर सोमवार को स्कूल जा रही छात्राओं को बस से खींचने पर दोनों संप्रदाय के लोग आमने-सामने आ गए और सड़क पर जमकर बवाल हुआ। गांव में अफरा-तफरी मच गई। दूसरे समुदाय के सैकड़ों लोगों की गांव में भीड़ एकत्र होने पर तनाव बढ़ गया। मौके पर पहुंची पुलिस से हाथापाई की गई। कड़ी मशक्कत के बाद चार आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया। अमर उजाला ब्यूरो, चरथावल (मुजफ्फरनगर)
बस से छात्राओं को खींचा, दो समुदायों में भारी बवाल
2 of 9
पुलिस की ओर से पूर्व ब्लॉक प्रमुख एवं प्रधानपति समेत 13 को नामजद करते हुए 100 अज्ञात लोगों के खिलाफ बलवा, जानलेवा हमला और सरकारी कार्य में बाधा डालने का मुकदमा दर्ज कराया गया है। एडीएम प्रशासन इंद्रमणि त्रिपाठी और एसपी सिटी श्रवण कुमार सिंह समेत कई थानों की फोर्स ने मौके पर पहुंचकर गांव को छावनी में तब्दील कर दिया। एहतियातन गांव में पुलिस बल तैनात किया गया है।
बस से छात्राओं को खींचा, दो समुदायों में भारी बवाल
3 of 9
हैबतपुर गांव में सोमवार सुबह कुछ छात्राएं प्राइवेट बस से चरथावल स्कूल में आ रही थीं। इसी दौरान दूसरे समुदाय के कुछ युवकों ने हैबतपुर बस स्टैंड पर छात्राओं के साथ छींटाकशी शुरू कर दी। छात्राओं के विरोध करने उन्हें बस से नीचे खींच लिया गया। इस पर बस में सवार दोनों पक्षों के छात्रों में मारपीट शुरू हो गई। बस में सवार यात्रियों में अफरा-तफरी मच गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
बस से छात्राओं को खींचा, दो समुदायों में भारी बवाल
4 of 9
इसी बीच दूसरे समुदाय के युवकों ने गांव में फोन से सूचना देकर सैकड़ों लोगों को मौके पर बुला लिया और चरथावल-मुजफ्फरनगर मार्ग पर दोनों समुदाय के लोगों में जमकर मारपीट हुई। सड़क पर दोनों तरफ वाहनों की लंबी कतारें लग गईं। एक राहगीर ने दो संप्रदाय के बीच संघर्ष की खबर पुलिस कंट्रोल रूम को दे दी।
विज्ञापन
बस से छात्राओं को खींचा, दो समुदायों में भारी बवाल
5 of 9
थानाध्यक्ष आनंद मिश्रा ने तत्काल मौके पर पहुंचकर झगड़े में घायल हुए काला, फरमान को हिरासत में लेकर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर भर्ती कराया। वहीं, दूसरे पक्ष के मनीष और विहटल को हिरासत में ले लिया। बस स्टैंड से डेढ़ किलोमीटर दूर गांव हैबतपुर में सड़क पर मारपीट की खबर पर दूसरे समुदाय के लोग सड़कों पर उतर आए।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।